वॉलमार्ट वृद्धि की महाराष्ट्र उद्योग निदेशालय के साथ साझेदारी, एमएसएमई को डिजिटल प्रशिक्षण और व्यवसायिक उपकरणों से सशक्त बनाने की दिशा में पहल

मुंबई, महाराष्ट्र, 01 अप्रैल 2026वॉलमार्ट वृद्धि ने आज अपने कार्यक्रम साझेदार आइडियाज़ टू इम्पैक्ट फाउंडेशन के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार के उद्योग निदेशालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी का उद्देश्य महाराष्ट्र के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए नए विकास के अवसर तैयार करना है। डिजिटल सीखने की सामग्री और व्यावसायिक उपकरणों के माध्यम से, यह पहल एमएसएमई को देश और विदेश दोनों बाज़ारों में आगे बढ़ने और सफल होने में मदद करेगी। 1 अप्रैल 2026 को मुंबई में औपचारिक रूप से हुआ यह समझौता वॉलमार्ट वृद्धि के उस लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत 2028 तक पूरे भारत में 1 लाख एमएसएमई को सशक्त बनाने का उद्देश्य है।

इस सहयोग के तहत, महाराष्ट्र के एमएसएमई को वॉलमार्ट वृद्धि के निःशुल्क प्रशिक्षण और डिजिटल उपकरणों तक पहुँच मिलेगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को बेहतर बना सकेंगे और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकेंगे। उद्योग निदेशालय अपने जिला उद्योग केंद्रों (डीआईसी) के माध्यम से इस कार्यक्रम को राज्य के अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुँचाएगा। यह कार्यक्रम वस्त्र, हस्तशिल्प, कृषि प्रसंस्करण, चमड़ा उत्पाद, रेडीमेड वस्त्र, रेशम, फर्नीचर, आभूषण, मिठाई और पीतल उत्पाद जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा । इसकी शुरुआत मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर जैसे जिलों से की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग के प्रधान सचिव श्री पी. अंबलगन ने कहा, “एमएसएमई महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यह उद्योग विकास, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देते हैं। वॉलमार्ट वृद्धि के साथ हमारी यह साझेदारी एमएसएमई को भविष्य के लिए तैयार करने और उन्हें आज के बाज़ार में प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ”

वॉलमार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोर्सिंग एवं प्रोक्योरमेंट, श्री जेसन फ्रेमस्टेड ने कहा, “एमएसएमई भारत की आर्थिक वृद्धि के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं । इस साझेदारी के माध्यम से, वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने में मदद कर रहा है। डिजिटल उपकरण, प्रशिक्षण और बाज़ार तक पहुँच के जरिए, यह कार्यक्रम छोटे व्यवसायों को स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय और वैश्विक अवसरों तक पहुँचने में सक्षम बनाता है ”

महाराष्ट्र के कई उद्यमी वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से अपने व्यवसाय को आधुनिक बना रहे हैं, डिजिटल क्षमता बढ़ा रहे हैं और नए बाज़ारों तक पहुँच बना रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, ऑनलाइन बेचो के सह-संस्थापक हर्षल गड़ा ने इस कार्यक्रम की मदद से अपने ब्रांड को बेहतर बनाया, सप्लाई चेन को मजबूत किया और अपने डिजिटल कारोबार को आगे बढ़ाया। मेंटरशिप की मदद से उन्होंने अपने स्टॉक प्रबंधन को बेहतर किया और उत्पादन का विस्तार किया, जिससे वे भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाज़ार तक ले जाने के लिए तैयार हो पाए।

इसी तरह, अनिंदिता चौधुरी द्वारा संचालित इकोसर्व इंडिया एक महिला-नेतृत्व वाला उद्यम है, जो प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद बनाता है। वॉलमार्ट वृद्धि की मदद से इस कंपनी ने अपनी रणनीति को और मजबूत किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ बढ़ाई और संचालन को बेहतर बनाया। इससे उनके साथ काम करने वाले कारीगर, जिनमें 90% महिलाएँ हैं, अब बड़े बाज़ारों तक आत्मविश्वास के साथ पहुँच पा रहे हैं।

2019 में शुरू हुआ वॉलमार्ट वृद्धि एक ऐसा कार्यक्रम है, जो भारत के एमएसएमई को आधुनिक बनाने, विस्तार करने और देश-विदेश के बाज़ारों में आगे बढ़ने के लिए तैयार करता है। यह कार्यक्रम वॉलमार्ट की वैश्विक सप्लाई चेन की समझ और फ्लिपकार्ट के देशभर में फैले ई-कॉमर्स नेटवर्क को साथ लाता है। इसमें एमएसएमई को वित्त, विपणन, कार्यबल प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स जैसे विषयों पर निःशुल्क प्रशिक्षण, मेंटरशिप और व्यावसायिक सलाह दी जाती है। अब तक, इस कार्यक्रम के माध्यम से 70,000 से अधिक एमएसएमई को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

एमएसएमई वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम में पंजीकरण कर नए विकास के अवसर प्राप्त कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmartvriddhi जो विक्रेता वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करना चाहते हैं, वे यहाँ पंजीकरण कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmart-marketplace

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व वाला और तकनीक-संचालित ओम्नीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—कभी भी और कहीं भी। हर सप्ताह लगभग 25.5 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,500 से अधिक स्टोर्स और अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2024 में 648 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें।

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन के बारे में

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन, वॉलमार्ट वृद्धि का कार्यान्वयन साझेदार, एक गैर-लाभकारी संस्था है जो नवोन्मेषी और समुदाय-केंद्रित समाधानों के माध्यम से सतत मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। i2i सरकारों, नागरिक समाज संगठनों और कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ साझेदारी कर ऐसे स्केलेबल कार्यक्रम विकसित करता है, जो वंचित समुदायों को सशक्त बनाते हैं और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को समर्थन प्रदान करते हैं। फाउंडेशन का कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जेंडर समावेशन जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसका उद्देश्य सशक्त और समावेशी समाज का निर्माण करना है। सहयोग और पारदर्शिता की सुदृढ़ नींव पर आधारित i2i फाउंडेशन बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
i2ifoundation.org/about-i2i-foundation

 

अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें

wmintmediainquiry@wal-mart.com

 

 

उत्तर प्रदेश में स्मॉल बिजनेस इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि ने कानपुर में किया एमएसएमई कनेक्ट 2026 का आयोजन

कानपुर, उत्तर प्रदेश, 26 मार्च, 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन विभाग के साथ साझेदारी में वॉलमार्ट वृद्धि ने आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन (आई2आई) के साथ मिलकर कानपुर में वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट 2026 का आयोजन किया। इस आयोजन में विभिन्न उद्यमी, सरकार के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रमुख लोग एक मंच पर आए और राज्य में एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के विषय पर विमर्श किया। इस दौरान वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोाग्रम के माध्यम से मिलने वाले अवसरों को भी सामने रखा गया।

वॉलमार्ट वृद्धि लगातार निशुल्क प्रशिक्षण, मार्केट एक्सेस और टूल्स प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश में एमएसएमई को रेजिलिएंट और डिजिटल रूप से सक्षम कारोबार स्थापित करने में मदद कर रहा है। इस प्रोग्राम के तहत वर्कशॉप एवं सेमिनार के जरिये विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिनका उद्देश्य उनकी कारोबारी क्षमताओं को बढ़ाना होता है।

वॉलमार्ट वृद्धि, उत्तर प्रदेश में लेदर उत्पाद, फुटवियर, टेक्सटाइल्स, होजरी और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों के निर्यात से जुड़े क्लस्टर्स में एमएसएमई को सशक्त बना रहा है। यह प्रोग्राम आगरा, मऊ, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद और वाराणसी में भी अपनी पहुंच बढ़ा रहा है।

2019 में लॉन्च किए गए वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे देशभर के एमएसएमई को आधुनिक होने, विस्तार करने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में विकास करने में सक्षम बनाया जा सके। इस साल की शुरुआत में वॉलमार्ट वृद्धि ने अपने प्रोग्राम पार्टनर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया था। इसका उद्देश्य एमएसएमई की क्षमताओं को बढ़ाना और उन्हें फ्लिपकार्ट एवं वॉलमार्ट मार्केटप्लेस पर ऑनबोर्ड होने में मदद करना है। यह साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है और इसका लक्ष्य स्थानीय कारोबारियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने में सहयोग करना है।

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के सलाहकार श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में करीब 96 लाख एमएसएमई हैं। इनमें से करीब 50 लाख एमएसएमई सक्रिय हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वॉलमार्ट वृद्धि जैसी पहल से एमएसएमई को जुड़ने, सीखने और आगे बढ़ने के लिए सही सपोर्ट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स चैनल्स के माध्यम से बिक्री करने की बात हो या वॉलमार्ट के जरिये निर्यात की, दोनों ही मामलों में व्यापक संभावनाएं हैं। सही मार्गदर्शन और सपोर्ट से हमारे एमएसएमई और विस्तार कर सकते हैं तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं।’

वॉलमार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सोर्सिंग एंड प्रोक्योरमेंट, जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, ‘एमएसएमई को मजबूत बनाने के लिए पूरे इकोसिस्टम में गठजोड़ की जरूरत है। लंबी अवधि में कारोबारी सफलता के लिए एमएसएमई को विकास एवं प्रतिस्पर्धा की राह पर लाना जरूरी है। वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम निशुल्क प्रशिक्षण, पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप और मार्केटप्लेस एक्सेस के माध्यम से उद्यमियों को उनके कारोबार का विस्तार करने में सक्षम बनाता है और नए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद करता है।’

राज्य के उद्यमी वॉलमार्ट वृद्धि से मिले प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कारोबार का विकास कर रहे हैं। रेनहोम्ज की मालकिन रेणुका मिश्रा बताती हैं कि उन्होंने पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप के माध्यम से अपनी प्रोडक्ट पैकेजिंग, प्राइसिंग और रेडिनेस को बढ़ाया है। वह 150 से ज्यादा महिला कारीगरों का सहयोग कर रही हैं और 200 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि हासिल की है। इसी तरह, प्रतीक एंटरप्राइजेज के मालिक संजय कुमार बताते हैं कि उन्होंने प्राइसिंग, मार्केट स्ट्रेटजी और क्लाइंट एंगेजमेंट पर मिले मार्गदर्शन की मदद से अपनी कंपनी के बर्ड-नेट एवं सेफ्टी इनोवेशन बिजनेस को आगे बढ़ाया है। संजय के अनुसार, प्रोग्राम से मिली सीख को अपनाने से उनकी मासिक बिक्री करीब 50,000 रुपये से आज 10 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गई है। सालभर में ऑनलाइन रेवेन्यू 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है और फ्लिपकार्ट से बिक्री 30 प्रतिशत बढ़ गई।

उद्यमियों को उनकी मौजूदा स्थिति से उनके सपनों को साकार करने के सफर तक ले जाने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि प्रभावी मॉडल पर काम कर रहा है। इसमें जमीनी मदद के लिए डिजिटल कौशल सिखाने वाले टूल्स, मार्केटप्लेस ऑनबोर्डिंग और पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप को साथ लाया जा रहा है। फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट और पर्यावरण संरक्षण समेत बिजनेस मैनेजमेंट के अहम पहलुओं के बारे में एमएसएमई को प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल टूल्स का प्रयोग करते हुए यह प्रोग्राम उद्यमियों को ऐसे बिजनेस मॉडल तैयार करने में मदद कर रहा है, जिन्हें बड़े पैमाने पर अपनाया जा सके और जो पर्यावरण अनुकूल हों।

एमएसएमई इस लिंक पर जाकर वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं: https://retaillink.login.wal-mart.com/ वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से विस्तार करने के इच्छुक सेलर्स यहां रजिस्टर कर सकते हैं:

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व और टेक्नोलॉजी से सशक्त ओमनीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कभी भी, कहीं भी पैसे बचाने और बेहतर जीवन जीने में मदद करता है – चाहे वो स्टोर हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से। हर सप्ताह, लगभग 270 मिलियन ग्राहक और सदस्य 19 देशों में मौजूद 10,750 से अधिक स्टोर्स और कई ई‑कॉमर्स वेबसाइट्स पर विज़िट करते हैं। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का राजस्व $681 बिलियन रहा और वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख एसोसिएट्स को रोजगार देता है वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। और जानकारी के लिए देखें: corporate.walmart.com , Facebook पर facebook.com/Walmart, और X (पूर्व में Twitter) पर twitter.com/walmart, तथा LinkedIn पर linkedin.com/company/walmart.

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन के बारे में

2017 में स्थापित, आईडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन का स्पष्ट मिशन रणनीति और प्रभाव के बीच की दूरी को पाटना है। को-फाउंडर्स की सोशल एडवाइजरी विशेषज्ञता के आधार पर, i2i फाउंडेशन ने 360° एडवाइजरी सेवाओं और ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन को जोड़ते हुए एक विशिष्ट मॉडल विकसित किया है, जो समावेशी और स्केलेबल डेवलपमेंट समाधान तैयार करता है। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से छोटे व्यवसायों को सक्षम बनाने की इसकी क्षमता इसी विशेषज्ञता में निहित है। फाउंडेशन सरकारों तथा कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर बहु-हितधारक सहयोग के जरिए नवाचारी समाधानों को डिज़ाइन, पायलट और संस्थागत रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।

i2ifoundation.org/about-i2i-foundation

अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें

wmintmediainquiry@wal-mart.com

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30’ के तहत ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 15 जनवरी, 2026: एमएसएमई के विकास और ई-कॉमर्स निर्यात में उत्तर प्रदेश की अग्रणी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वॉलमार्ट वृद्धि के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। राज्य सरकार ने अपने निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से भारत में वॉलमार्ट के क्रियान्वयन सहयोगी ‘आइडियाज टू इम्पैक्ट’ फाउंडेशन के साथ पिछले हफ्ते इस एमओयू पर हस्ताक्षर किया। भारत सरकार के ‘लोकल से ग्लोबल’ मिशन के तहत किए गए इस गठजोड़ को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के एमएसएमई को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे उन्हें विकास करने, अपने प्रोडक्ट्स को बढ़ाने, डिजिटल होने और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होने में मदद मिलेगी। यहां उन्हें अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय एवं वैश्विक सप्लाई चेन का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।

इस साझेदारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश में एमएसएमई को फ्लिपकार्ट एवं वॉलमार्ट मार्केटप्लेस पर ऑनबोर्ड करने के लिए मदद प्रदान की जाएगी।

“एमएसएमई उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो पूरे राज्य में रोजगार, इनोवेशन और समावेशी विकास को बढ़ावा देते हैं। उद्यमियों के एक मजबूत आधार, समृद्ध मैन्युफैक्चरिंग और हैंडीक्राफ्ट क्लस्टर के साथ उत्तर प्रदेश ई-कॉमर्स के प्रमुख एक्सपोर्ट हब (निर्यात हब) के रूप में उभरने की दृष्टि से मजबूत स्थिति में है। उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक कुमार, आईएएस ने कहा, “उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30 के माध्यम से इस विजन को सक्रियता से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस नीति में ई-कॉमर्स निर्यात पर जोर दिया गया है। ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग असिस्टेंस स्कीम के तहत राज्य सरकार निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर पहले साल की लिस्टिंग में सहायता करने, एंट्री बैरियर (प्रवेश की बाधाओं) को कम करने और एमएसएमई को वैश्विक डिजिटल बाजारों में तेजी से जोड़ने के लिए 75 प्रतिशत का वनटाइम इन्सेंटिव देती है, जिसकी सीमा 3 लाख रुपये तक है। वॉलमार्ट वृद्धि के साथ यह साझेदारी आज के तेजी से बदलते बाजार में हमारे व्यवसायों को सफल होने के लिए जरूरी कौशल, डिजिटल टूल और बाजार तक पहुंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

वॉलमार्ट इंटरनेशनल के सप्लायर डेवलपमेंट, सोर्सिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, “उत्तर प्रदेश भारत के कुछ सबसे डायनामिक और एंटरप्रेन्योरियल एमएसएमई का हब है। यहां न सिर्फ राज्य में विकास में योगदान देने की, बल्कि राष्ट्रीय एवं वैश्विक सप्लाई चेन को ताकत देने की भी हमारे लिए व्यापक संभावनाएं हैं। वॉलमार्ट वृद्धि के जरिये हम उत्तर प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी करते हुए स्थानीय कारोबारियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं समर्थन प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। इससे उन्हें अपनी क्षमताओं को मज़बूत करने, डिजिटल टूल्स को अपनाने और बाजार में नए अवसर बनाने में मदद मिलेगी।”

वॉलमार्ट क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड के ग्रुप डायरेक्टर अशिन मैथ्यू ने कहा, “वॉलमार्ट मार्केटप्लेस भारत के एमएसएमई इकोसिस्टम के लिए नए रास्ते खोलने के लिए समर्पित है। इससे स्थानीय कारोबारियों को अपनी क्षमताओं को मजबूत करने, परिचालन बढ़ाने और वैश्विक ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलेगी। उद्यमियों को सशक्त बनाकर हम इनोवेशन को बढ़ावा दे रहे हैं, सप्लाई चेन को आसान बना रहे हैं और इंटरनेशनल मार्केट तक पहुंच बढ़ा रहे हैं।”

वॉलमार्ट वृद्धि राज्य में जमीनी स्तर पर एमएसएमई को सशक्त बनाने की अपनी पहल को आगे बढ़ा रही है। इसी दिशा में हाल ही में मऊ जिले में एमएसएमई कनेक्ट इवेंट और मुरादाबाद में एक फोकस्ड वर्कशॉप आयोजित की गई। इन इवेंट्स में उद्यमियों, सरकारी प्रतिनिधियों और इंडस्ट्री पार्टनर्स को एक मंच पर लाया गया ताकि अवसरों को साझा किया जा सके और एमएसएमई के डिजिटल और ऑपरेशनल स्किल्स को मजबूत किया जा सके।

राज्य में जिन उद्यमियों ने वॉलमार्ट वृद्धि से ट्रेनिंग ली है, उन्हें अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। उदाहरण के लिए, रेणुका मिश्रा के नेतृत्व वाली रेनहोम्ज ने पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप से पैकेजिंग, प्राइसिंग और प्रोडक्ट की तैयारी में सुधार किया। इसके माध्यम से उन्होंने 150 से ज्यादा महिला कारीगरों को सशक्त बनाया और राजस्व में 200 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। ​​प्रतीक एंटरप्राइजेज के फाउंडर संजय कुमार ने डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करके अपने सेफ्टी नेट के बिजनेस को बढ़ाया। इससे उनकी ऑनलाइन डिमांड व फ्लिपकार्ट पर मौजूदगी बढ़ी और उनकी मासिक आय 50,000 रुपये बढ़कर 10 लाख रुपये तक पहुंच गई। साथ ही उन्होंने एक बड़ी टीम भी बना ली है।

2019 में लॉन्च किया गया वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम एमएसएमई को आधुनिक बनने, आगे बढ़ने और नए बाजारों तक पहुंचने में मदद करने के लिए समर्पित है। यह प्रोग्राम वॉलमार्ट की ग्लोबल सप्लाई चेन विशेषज्ञता को फ्लिपकार्ट की ई-कॉमर्स पहुंच के साथ जोड़ता है और मुफ्त ट्रेनिंग, मेंटरिंग और बिजनेस सलाह देता है।

वॉलमार्ट वृद्धि ने अब तक 70,000 से ज्यादा एमएसएमई को ट्रेनिंग दी है। यह प्रोग्राम ज्यादा से ज्यादा राज्य सरकारों के साथ साझेदारी करके आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत है, जिससे एमएसएमई को डिजिटल टूल्स, ट्रेनिंग और नए मार्केट से जुड़ने के मौके मिलेंगे। वॉलमार्ट वृद्धि से जुड़ने और विकास के मौके पाने के लिए एमएसएमई https://retaillink.login.wal-mart.com/ पर रजिस्टर कर सकते हैं। वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री की इच्छा रखने वाले सेलर https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmart-marketplace पर रजिस्टर कर सकते हैं।

 

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व वाला और तकनीक-संचालित ओम्नीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—कभी भी और कहीं भी। हर सप्ताह लगभग 25.5 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,500 से अधिक स्टोर्स और अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2024 में 648 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें ।
वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है।
Additional information about Walmart can be found by visiting corporate.walmart.com, on Facebook at facebook.com/walmart , on X (formerly known as Twitter) at Walmart (@Walmart) / X and on LinkedIn at linkedin.com/company/walmart

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन के बारे में

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन, वॉलमार्ट वृद्धि का कार्यान्वयन साझेदार, एक गैर-लाभकारी संस्था है जो नवोन्मेषी और समुदाय-केंद्रित समाधानों के माध्यम से सतत मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है । i2i सरकारों, नागरिक समाज संगठनों और कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ साझेदारी कर ऐसे स्केलेबल कार्यक्रम विकसित करता है, जो वंचित समुदायों को सशक्त बनाते हैं और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को समर्थन प्रदान करते हैं । फाउंडेशन का कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जेंडर समावेशन जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसका उद्देश्य सशक्त और समावेशी समाज का निर्माण करना है । सहयोग और पारदर्शिता की सुदृढ़ नींव पर आधारित i2i फाउंडेशन बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है ।

i2ifoundation.org/about-i2i-foundation

अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें

wmintmediainquiry@wal-mart.com

Dignitaries Present

The MoU signing ceremony was attended by Shri Alok Kumar, IAS, Additional Chief Secretary (Infrastructure & Industrial Development, MSME & Export Promotion, NRI Affairs), Government of Uttar Pradesh, Shri Pawan Agarwal, Additional Commissioner, Exports along with other officials from the Export Promotion Bureau (EPB).

Senior representatives from Walmart, Flipkart, and its implementation partner, Ideas to Impact Foundation, were also present, including Mr. Nittin Dutt, Senior Director – Supplier Development (India), Sourcing, Walmart International; Mr. Santosh Kumar Wagh, Senior Manager – Supplier Development (India), Sourcing, Walmart International; Mr. Rajat Dutta, Senior Manager – Outbound, Walmart Cross Border Trade; Mr. Parul Soni, Founder and Trustee, Ideas to Impact Foundation; and Mr. Shantanu Srivastava, Executive Director – Government Affairs, Ideas to Impact Foundation.

आंध्र प्रदेश में एमएसएमई को मज़बूती देने के लिए सरकार और वॉलमार्ट वृध्दि के बीच एमओयू

MoU in Andhra Pradesh

विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश | 25 नवंबर 2025 — वॉलमार्ट वृध्दि ने अपने कार्यक्रम साझेदार आइडियाज़ टू इम्पैक्ट फ़ाउंडेशन के माध्यम से आंध्र प्रदेश सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहयोग वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम के तहत आगामी तीन वर्षों में निःशुल्क प्रशिक्षण और व्यक्तिगत मेंटरशिप के माध्यम से राज्य के एमएसएमई इकोसिस्टम को सशक्त बनाने में सहायक होगा।

विशाखापत्तनम में आयोजित CII पार्टनरशिप समिट 2025 के दौरान औपचारिक रूप से संपन्न हुआ यह एमओयू, 2028 तक अतिरिक्त 1,00,000 एमएसएमई को सशक्त बनाने के वॉलमार्ट वृध्दि के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंध्र प्रदेश भर में मास्टरक्लास और कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी, जिनका उद्देश्य एमएसएमई को आधुनिकीकरण, विस्तार और फ़्लिपकार्ट तथा वॉलमार्ट मार्केटप्लेस जैसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म तक अपनी पहुँच बढ़ाने के लिए आवश्यक टूल्स से लैस करना है।

आंध्र प्रदेश सरकार की एपी एमएसएमई एवं उद्यमिता विकास नीति (2024–29) – ‘वन फ़ैमिली, वन एंटरप्रेन्योर’ के तहत एमएसएमई विकास को प्राथमिकता देने के विज़न से प्रेरित यह कार्यक्रम 2030 तक उद्यमशील परिवारों की संस्कृति विकसित करने के लक्ष्य के अनुरूप है।

यह एमओयू रेशम और परिधान, खाद्य प्रसंस्करण (जिसमें काजू, कॉफी और मसाले शामिल हैं), आभूषण, कृत्रिम हीरे, पीतल शिल्प, कोयर, इंजीनियरिंग, हस्तशिल्प तथा लकड़ी के फ़र्नीचर जैसे प्राथमिक क्लस्टरों पर केंद्रित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत विशाखापत्तनम, गुंटूर और कृष्णा जैसे ज़िलों से की जाएगी, जिसके बाद इसका विस्तार अनंतपुर, पूर्व एवं पश्चिम गोदावरी, नेल्लोर, कुरनूल, चित्तूर और प्रकाशम ज़िलों तक किया जाएगा।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, माननीय श्री कोंडापल्ली श्रीनिवास ने कहा कि सुशासन और निवेशकों के अनुकूल वातावरण के चलते आंध्र प्रदेश तेज़ी से एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। अपने समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों के बल पर राज्य कुशल कार्यबल, सशक्त एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र और प्रगतिशील नीतियाँ प्रदान करता है।

उन्होंने आगे कहा कि 175 प्लग-एंड-प्ले एमएसएमई पार्क और रतन टाटा इनोवेशन हब जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएँ व्यवसायों को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से जोड़ने और विनिर्माण क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए नए अवसर सृजित कर रही हैं।

वॉलमार्ट इंटरनेशनल में सप्लायर डेवलपमेंट और सोर्सिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, “आंध्र प्रदेश की जीवंत उद्यमशील भावना इसे एमएसएमई-आधारित विकास के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। वॉलमार्ट वृध्दि के माध्यम से हम स्थानीय व्यवसायों को डिजिटल टूल्स, प्रशिक्षण और बाज़ार तक पहुँच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे प्रतिस्पर्धा कर सकें और सशक्त रूप से आगे बढ़ सकें। एमएसएमई का समर्थन करके हम मज़बूत समुदायों के निर्माण और दीर्घकालिक सफलता को मिलकर आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं .”

2019 में शुरू किया गया वॉलमार्ट वृध्दि एक सप्लायर डेवलपमेंट कार्यक्रम है, जिसे भारत के एमएसएमई को आधुनिकीकरण, विस्तार और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी व्यावसायिक आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम वॉलमार्ट की वैश्विक सप्लाई चेन विशेषज्ञता और फ़्लिपकार्ट की देशव्यापी ई-कॉमर्स पहुँच को एक साथ लाता है। इसके माध्यम से एमएसएमई को वित्त, मार्केटिंग, कार्यबल प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण, मेंटरशिप और व्यावसायिक परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।

2019 में अपनी शुरुआत के बाद से, वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम अब तक भारत भर में 70,000 से अधिक एमएसएमई को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित कर चुका है।

वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम के लाभ उठाने और विकास के अवसर प्राप्त करने के लिए एमएसएमई यहाँ पंजीकरण कर सकते हैं: https://retaillink.login.wal-mart.com/ जो विक्रेता वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री करना चाहते हैं, वे इस लिंक के ज़रिये पंजीकरण कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmart-marketplace.

 

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व वाला और तकनीक-संचालित ओम्नीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—कभी भी और कहीं भी। हर सप्ताह लगभग 25.5 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,500 से अधिक स्टोर्स और अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2024 में 648 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें।

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन के बारे में

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन, वॉलमार्ट वृद्धि का कार्यान्वयन साझेदार, एक गैर-लाभकारी संस्था है जो नवोन्मेषी और समुदाय-केंद्रित समाधानों के माध्यम से सतत मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। i2i सरकारों, नागरिक समाज संगठनों और कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ साझेदारी कर ऐसे स्केलेबल कार्यक्रम विकसित करता है, जो वंचित समुदायों को सशक्त बनाते हैं और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को समर्थन प्रदान करते हैं। फाउंडेशन का कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जेंडर समावेशन जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसका उद्देश्य सशक्त और समावेशी समाज का निर्माण करना है। सहयोग और पारदर्शिता की सुदृढ़ नींव पर आधारित i2i फाउंडेशन बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

i2ifoundation.org/about-i2i-foundation

अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें

wmintmediainquiry@wal-mart.com

एमएसएमई सेक्टर की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि और हरियाणा सरकार ने मिलाया हाथ

Walmart Vriddhi and Haryana Government Collaborate to Boost MSME Capabilities

पानीपत, हरियाणा, 29 अक्टूबर, 2025: वॉलमार्ट वृद्धि ने आइडियाज टू इम्पैक्ट फाउंडेशन (आई2आई) के साथ मिलकर पानीपत, हरियाणा में वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट 2025 का आयोजन किया। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उद्यमी, सरकारी अधिकारी और उद्योग जगत के अग्रणी लोग एक मंच पर आए और राज्य में एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर बात की। साथ ही वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से उपलब्ध अवसरों को भी सामने रखा गया।

यह पहल हरियाणा में एमएसएमई को समर्थन देने के वॉलमार्ट वृद्धि के मौजूदा प्रयासों का हिस्सा है। इन प्रयासों के तहत ट्रेनिंग, बाजार तक पहुंच और दृढ़ एवं डिजिटल रूप से सक्षम कारोबार स्थापित करने के लिए जरूरी टूल्स के माध्यम से एमएसएमई को सशक्त किया जा रहा है।

एमएसएमई के कौशल विकास के लिए इस प्रोग्राम में विशेष ट्रेनिंग, वर्कशॉप और सेमिनार पर फोकस किया जाता है। अपने मौजूदा चरण में यह प्रोग्राम निर्यात के लिए तैयार (एक्सपोर्ट रेडी) इंडस्ट्री क्लस्टर विकसित करने को प्राथमिकता दे रहा है, जिनमें टेक्सटाइल, अपैरल, होम फर्निशिंग, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फूड प्रोसेसिंग एवं बेवरेजेज, लेदर और फुटवियर सेक्टर शामिल हैं। यह गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और रोहतक में एमएसएमई क्लस्टर्स तक पहुंच को भी विस्तार दे रहा है।

2019 में लॉन्च की गई पहल वॉलमार्ट वृद्धि को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे पूरे भारत के एमएसएमई को आधुनिक बनाने, विस्तार करने और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सशक्त किया जा सके। इस साल की शुरुआत में वॉलमार्ट वृद्धि ने अपने प्रोग्राम पार्टनर के माध्यम से एमएसएमई क्षमताओं को मजबूत करने और उन्हें फ्लिपकार्ट व वॉलमार्ट मार्केटप्लेस पर ऑनबोर्ड होने में मदद करने के लिए हरियाणा सरकार के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया था। यह गठजोड़ ‘मेक इन इंडिया’ पहल को समर्थन देता है। इसके माध्यम से स्थानीय कारोबारियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अपनी पहुंच बढ़ाने में सक्षम बनाया गया है।

हरियाणा सरकार के उपायुक्त सोनीपत सुशील सारवान ने कहा, ‘एमएसएमई हरियाणा की अर्थव्यवस्था का आधार हैं और रोजगार, इनोवेशन एवं समावेशी विकास के प्रमुख वाहक भी हैं। विगत वर्षों में राज्य सरकार ने स्थानीय एंटरप्राइज हब और इन्फ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट को बढ़ाने के लिए पदमा (प्रोग्राम टू एक्सलरेट डेवलपमेंट फॉर एमएसएमई एडवांसमेंट) [1] जैसी नीतियां लागू की हैं। आधुनिकीकरण, मार्केट रेडीनेस और प्रतिस्पर्धी भावना का समर्थन करने वाला माहौल बनाकर एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, जिससे स्थानीय उद्यमों को अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी।’

“Initiatives that help strengthen the capabilities and competitiveness of our MSMEs are always welcome,” said Vikas Jangra, Joint Director, District MSME Centre, Panipat. “Programs such as Walmart Vriddhi complement the state’s efforts by supporting entrepreneurs in modernizing operations, adopting digital practices, and expanding their market reach, which together contribute to Haryana’s MSME growth story.”

वॉलमार्ट में सप्लायर डेवलपमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, ‘वॉलमार्ट में हम समावेशी एवं सतत विकास में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के एमएसएमई सेक्टर को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से हमारा उद्देश्य उद्यमियों को ट्रेनिंग, टूल्स एवं बाजार तक पहुंच प्रदान करना है, जिसकी जरूरत उन्हें आज के डायनामिक माहौल में विस्तार करने के लिए है।’

वॉलमार्ट इंटरनेशनल में क्रॉस बॉर्डर ट्रेड के ग्रुप डायरेक्टर अश्विन मैथ्यू ने कहा, ‘हरियाणा के उद्यमी विकास के नए अवसर खोल रहे हैं और उनका समर्थन करते हुए वॉलमार्ट मार्केटप्लेस उत्साहित है। वैश्विक विशेषज्ञता को स्थानीय प्रतिभाओं के साथ मिलाते हुए हम छोटे कारोबारियों को उनकी निर्यात महत्वाकांक्षाएं साकार करने, इनोवेशन को गति देने और भारत के विकास में योगदान देने में सक्षम बना रहे हैं।’

फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, ‘एमएसएमई सेक्टर भारत की विकास की कहानी का केंद्र है और फ्लिपकार्ट में हम डिजिटल कॉमर्स के जरिये उनके विकास को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फ्लिपकार्ट की पहुंच को वॉलमार्ट वृद्धि से मिलने वाली ट्रेनिंग के साथ जोड़ते हुए हम हरियाणा के एमएसएमई सेक्टर के लिए स्थानीय स्तर पर विस्तार का नया रास्ता बना रहे हैं।’

वॉलमार्ट वृद्धि में वॉलमार्ट की वैश्विक सप्लाई चेन विशेषज्ञता को फ्लिपकार्ट के व्यापक ईकॉमर्स नेटवर्क के साथ मिलाते हुए एमएसएमई को निशुल्क ट्रेनिंग, मेंटरिंग और फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट एवं लॉजिस्टिक्स जैसे विषयों पर कारोबारी सलाह दी जाती है। अब तक इस प्रोग्राम ने सफलतापूर्वक भारत के 70,000 से ज्यादा एमएसएमई को प्रशिक्षण दिया है और 2028 तक 1,00,000 अतिरिक्त एमएसएमई को सशक्त करने का लक्ष्य है।

वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए एमएसएमई यहां रजिस्टर कर सकते हैं: https://retaillink.login.wal-mart.com/. वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पाद बेचने का लक्ष्य रखने वाले सेलर्स इस लिंक पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmart-marketplace

वॉलमार्ट के बारे में

Walmart Inc. (NYSE: WMT) is a people-led, tech-powered omnichannel retailer helping people save money and live better — anytime and anywhere — in stores, online, and through their mobile devices. Each week, approximately 270 million customers and members visit more than 10,750 stores and numerous eCommerce websites in 19 countries. With fiscal year 2025 revenue of $681 billion, Walmart employs approximately 2.1 million associates worldwide. वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। Additional information about Walmart can be found by visiting corporate.walmart.com, on Facebook at facebook.com/walmart , on X (formerly known as Twitter) at Walmart (@Walmart) / X and on LinkedIn at linkedin.com/company/walmart

फ्लिपकार्ट ग्रुप के बारे में

The Flipkart Group is one of India’s leading digital commerce entities and includes group companies Flipkart, Myntra, Flipkart Wholesale, Cleartrip, and super.money. Established in 2007, Flipkart has enabled millions of sellers, merchants, and small businesses to participate in India’s digital commerce revolution. With a registered user base of more than 500 million, Flipkart’s marketplace offers over 150 million products across 80+ categories. Today, there are over 1.4 million sellers on the platform, including Shopsy sellers. With a focus on empowering and delighting every Indian by delivering value through technology and innovation, Flipkart has created thousands of jobs in the ecosystem while empowering generations of entrepreneurs and MSMEs. Flipkart has pioneered services such as Cash on Delivery, No Cost EMI, Easy Returns, and UPI. These customer-centric innovations focus on enhancing digital payment offerings for all customers while making online shopping more accessible and affordable for millions of Indians.

About Ideas to Impact Foundation

Ideas to Impact (i2i) Foundation, implementation partner of Walmart Vriddhi, is a nonprofit committed to driving sustainable human development through innovative, community-focused solutions. i2i partners with governments, civil society, and corporates to create scalable programs that empower marginalized communities and support the Sustainable Development Goals. The Foundation’s work spans education, health, environment, and gender inclusion, focusing on building resilient, inclusive societies. Rooted in collaboration and transparency, i2i Foundation strives to create a lasting positive impact for a better future. Additional information about Ideas to Impact Foundation can be found by visiting:

i2ifoundation.org/about-i2i-foundation

For more information, Contact

wmintmediainquiry@wal-mart.com

राज्य के एमएसएमई इकोसिस्टम को गति देने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ किया गठजोड़

New-announcement-june 1

रतलाम, मध्य प्रदेश, 2 जुलाई, 2025: वॉलमार्ट वृद्धि ने अपने प्रोग्राम पार्टनर आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू्) पर हस्ताक्षर किया है। रतलाम, मध्य प्रदेश में 27 जून को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव के दौरान एमओयू को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई।

इस समझौते के तहत अगले तीन साल तक इच्छुक एवं चुनिंदा एमएसएमई को वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से निशुल्क ट्रेनिंग सपोर्ट प्रदान करते हुए राज्य के एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इस प्रोग्राम की प्रमुख पहल में स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग, सेमिनार और वर्कशॉप शामिल हैं, जिनकी मदद से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए एमएसएमई का कौशल विकास किया जाएगा, ग्राहकों तक उनकी पहुंच बढ़ाई जाएगी और ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों रिटेल चैनल्स पर बाजार तक पहुंच को सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार प्रोग्राम से जुड़े एमएसएमई को उनकी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगी।

2019 में लॉन्च की गई वॉलमार्ट वृद्धि पहल एक सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसे भारत के एमएसएमई सेक्टर को अपना आधुनिकीकरण करने, विस्तार करने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत वॉलमार्ट की ग्लोबल सप्लाई चेन की विशेषज्ञता और फ्लिपकार्ट की राष्ट्रव्यापी ई-कॉमर्स की पहुंच को साथ लाया गया है, जिससे एमएसएमई को निशुल्क ट्रेनिंग, मेंटरिंग और फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिजनेस एडवाइस मिलती है। अपनी लॉन्चिंग के बाद से वॉलमार्ट वृद्धि ने अब तक 70,000 से ज्यादा एमएसएमई को प्रशिक्षित किया है। अगले चरण में 2028 तक 1,00,000 अतिरिक्त एमएसएमई तक पहुंचने के लिए इस प्रोग्राम के तहत साझेदारियां की जा रही हैं।

वॉलमार्ट इंटरनेशनल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सप्लायर डेवलपमेंट, सोर्सिंग जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा,‘भारत का एमएसएमई सेक्टर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के मुहाने पर खड़ा है और इसी से यह तय होगा कि यह सेक्टर कैसे विकास करेगा, इनोवेट करेगा और ग्लोबल मार्केट से कनेक्ट करेगा। मध्य प्रदेश सरकार के साथ हमारी साझेदारी एमएसएमई को डिजिटल रूप से तैयार होने, प्रतिस्पर्धी बनने और दुनियाभर में अपनी पहुंच को बढ़ाने में सक्षम बनाने के विजन को रेखांकित करती है। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से हमारा लक्ष्य इन उद्यमियों को जरूरी बिजनेस स्किल, मार्केट एक्सेस और भारत व वैश्विक बाजार में आगे बढ़ने के लिए जरूरी रणनीतिक टूल्स प्रदान करते हुए सशक्त करना है। भविष्य में हम भारत में और भी रास्ते खुलने की उम्मीद कर रहे हैं।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा,‘एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह साझेदारी मध्य प्रदेश में छोटे कारोबारियों को डिजिटल होने, विस्तार करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में ज्यादा प्रभावी तरीके से प्रतिस्पर्धी बनने में सक्षम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है। फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के साझा इकोसिस्टम के माध्यम से हमें विश्वास है कि स्थानीय उद्यमियों को विकास के लिए जरूरी टूल्स, एक्सपोजर एवं सपोर्ट मिल सकेगा।

आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन के ट्रस्टी पारुल सोनी ने कहा,‘डिजिटल रूप से सक्षम बनाना, रणनीतिक कौशल विकास एवं मार्गदर्शन प्रदान करना और बाजार तक पहुंच को बढ़ाना, आज के समय में एमएसएमई के विकास के लिए जरूरी तीन स्तंभ हैं। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से हम उद्यमियों को ट्रेनिंग एवं पर्सनलाइज्ड गाइडेंस के माध्यम से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे वे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विस्तार कर सकें, वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें और समावेशी आर्थिक विकास को गति दे सकें।

मध्य प्रदेश और हरियाणा में अब तक हुई साझेदारियों को आगे बढ़ाते हुए वॉलमार्ट वृद्धि आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी एमओयू करने के लिए तैयार है, जिससे देशभर में एमएसएमई को सशक्त बनाया जा सके।

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व वाला और तकनीक-संचालित ओम्नीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—कभी भी और कहीं भी। हर सप्ताह लगभग 25.5 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,500 से अधिक स्टोर्स और अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2024 में 648 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें ।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के बारे में

फ्लिपकार्ट ग्रुप भारत की अग्रणी डिजिटल कॉमर्स कंपनियों में से एक है। इसमें फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, फ्लिपकार्ट हेल्थ+, और क्लियरट्रिप जैसी समूह कंपनियां शामिल हैं।

वर्ष 2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट ने लाखों विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भारत की डिजिटल कॉमर्स क्रांति में भाग लेने में सक्षम बनाया है। 500 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ, फ्लिपकार्ट का मार्केटप्लेस 80 से अधिक श्रेणियों में 150 मिलियन से अधिक उत्पाद पेश करता है। आज इस प्लेटफॉर्म पर 1.4 मिलियन से अधिक विक्रेता मौजूद हैं, जिनमें शॉप्सी विक्रेता भी शामिल हैं।
प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से मूल्य प्रदान कर प्रत्येक भारतीय को सशक्त और प्रसन्न करने पर केंद्रित रहते हुए, फ्लिपकार्ट ने इकोसिस्टम में हजारों नौकरियाँ सृजित की हैं और उद्यमियों तथा एमएसएमई की पीढ़ियों को सशक्त बनाया है। फ्लिपकार्ट ने कैश ऑन डिलीवरी, नो कॉस्ट ईएमआई, ईज़ी रिटर्न्स और यूपीआई जैसी सेवाओं की शुरुआत की है। ये ग्राहक-केंद्रित नवाचार सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं, साथ ही लाखों भारतीयों के लिए ऑनलाइन खरीदारी को अधिक सुलभ और किफायती बनाते हैं।

About Ideas to Impact Foundation

Ideas to Impact (i2i) Foundation, implementation partner of Walmart Vriddhi, is a nonprofit committed to driving sustainable human development through innovative, community-focused solutions. i2i partners with governments, civil society, and corporates to create scalable programs that empower marginalized communities and support the Sustainable Development Goals. The Foundation’s work spans education, health, environment, and gender inclusion, focusing on building resilient, inclusive societies. Rooted in collaboration and transparency, i2i Foundation strives to create lasting positive impact for a better future. Additional information about Ideas to Impact Foundation can be found by visiting:

i2ifoundation.org/about-i2i-foundation

For more information, Contact

wmintmediainquiry@wal-mart.com

वॉलमार्ट वृद्धि ने 2028 तक 1,00,000 अतिरिक्त एमएसएमई के विकास को गति देने के लिए की साझेदारी, अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच को भी मिलेगा विस्तार

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 2019 से अब तक इस प्रोग्राम के तहत 70,000 से ज्यादा एमएसएमई को प्रशिक्षित किया गया है और आगे भी वालमार्ट वृद्धि प्रोग्राम देशभर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को आधुनिकीकरण करने, कारोबार को विस्तार देने और विकास करने के लिए जरूरी बिजनेस टूल्स प्रदान करते हुए डिजिटल लर्निंग के माध्यम से सशक्त करेगा
  • इस प्रोग्राम के तहत एमएसएमई को डिजिटल टूल्स प्रदान किए जाएंगे, पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप का मौका मिलेगा और बाजार तक पहुंच प्रदान की जाएगी, जिससे उनके लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तार करना संभव होगा। इसके साथ-साथ सस्टेनेबल बिजनेस मॉडल्स को समर्थन प्रदान किया जाएगा और वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से दूसरे देशों में व्यापार करने में सक्षम बनाया जाएगा

नई दिल्ली एवं बेंटनविले, आर्क, 19 जून, 2025: वॉलमार्ट के सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम वॉलमार्ट वृद्धि ने अगले तीन साल में भारत में 1,00,000 अतिरिक्त एमएसएमई को सशक्त करने के लिए आइडियाज टु इम्पैक्ट (आई2आई) फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। ग्लोबल सप्लाई चेन में वॉलमार्ट की विशेषज्ञता की ताकत और भारत में फ्लिपकार्ट की ई-कॉमर्स क्षमताओं को साथ लाते हुए शुरू किया गया वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम ज्यादा से ज्यादा एमएसएमई को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा।

2019 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से वॉलमार्ट वृद्धि ने अब तक 70,000 से अधिक एमएसएमई को डिजिटल कॉमर्स तक पहुंच व पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप प्रदान करते हुए और रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से प्रशिक्षित किया है। बिजनेस मैनेजमेंट के महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट और पर्यावरण संरक्षण के मामले में एमएसएमई को प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल टूल्स का प्रयोग करते हुए यह प्रोग्राम उद्यमियों को सफल एवं सतत बिजनेस मॉडल स्थापित करने में सक्षम बनाता है। वॉलमार्ट वृद्धि से प्रशिक्षित उद्यमों ने इसके माध्यम से सालाना करीब 55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

इसका हिस्सा बनने वाले एमएसएमई को वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट और प्रोग्राम को क्रियान्वित करने वाले पार्टनर आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन द्वारा तैयार एप्रोच के जरिये सुगम पहुंच, विस्तार एवं प्रोग्राम मैनेजमेंट विशेषज्ञता से फायदा मिलता है। जमीनी स्तर पर काम कर रही टीमों, डिजिटल स्किलिंग टूल्स तक पहुंच, ऑनबोर्डिंग एवं पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप के माध्यम से यह प्रोग्राम अपने प्रतिभागियों को सशक्त करने के लिए एक हाई-इम्पैक्ट इंजन की तरह काम कर रहा है।

“वॉलमार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सप्लायर डेवलपमेंट जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, हम भारत के वाइब्रेंट इनोवेशन इकोसिस्टम और यहां के एमएसएमई की विकास की क्षमता से लगातार प्रेरित होते हैं। कई सूक्ष्म उद्यमों को विकास के लिए जरूरी जानकारी, टूल्स एवं बाजार तक पहुंच के मामले में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रोग्राम के जरिये महत्वपूर्ण बिजनेस स्किल एवं बाजार तक पहुंच के माध्यम से सशक्तीकरण ने इन उद्यमियों को अपने कारोबार को सतत तरीके से आगे बढ़ाने और भारत के आर्थिक विकास में योगदान देने में सक्षम बनने में मदद की है। “

” उन्होंने आगे कहा, हम वॉलमार्ट वृद्धि के अगले चरण में कदम रख रहे हैं और इस दिशा में बढ़ते हुए हम एमएसएमई को डिजिटल विकास, सस्टेनेबिलिटी एवं एक्सपोर्ट रेडिनेस के लिए नए टूल्स के माध्यम से सशक्त कर रहे हैं। यह सब सहयोग उन्हें पूरी तरह से निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। वॉलमार्ट सप्लायर एकेडमी के ई-लर्निंग मॉड्यूल एवं नई इकोसिस्टम पार्टनरशिप के माध्यम से हम कौशल विकास से आगे बढ़ते हुए कंपनियों को वॉलमार्ट मार्केटप्लेस एवं फ्लिपकार्ट के जरिये बिक्री करते हुए ऑनलाइन कारोबार करने में भी सक्षम बना रहे हैं। वॉलमार्ट में हमें भारत के छोटे कारोबारियों को बड़े, ज्यादा डिजिटल और पहले की तुलना में ज्यादा कनेक्टेड भविष्य के निर्माण में समर्थन प्रदान करने का गर्व है। “

जैसे-जैसे एमएसएमई अपने परिचालन को विस्तार देंगे, वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम वॉलमार्ट मार्केटप्लेस (Walmart.com) के माध्यम से देश के बाहर व्यापार में सक्षम बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार करने की उनकी महत्वाकांक्षा को पूरा करने में भी मदद करेगा। यह कंपनियों को सप्लाई चेन में इंटीग्रेट करने के लिए टूल्स प्रदान करेगा, जिनमें फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस, वॉलमार्ट मार्केटप्लेस या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के एसवीपी एवं चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा,‘फ्लिपकार्ट में डिजिटल कॉमर्स तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाते हुए और विकास के व्यापक अवसर प्रदान कराते हुए एमएसएमई को सशक्त करना हमारी अथक प्रतिबद्धता है। वॉलमार्ट वृद्धि जैसे रणनीतिक गठजोड़ के माध्यम से हम साथ मिलकर उद्यमियों को उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की डिजिटल इकोनॉमी में योगदान देने में सक्षम बना रहे हैं।’ 

प्रोग्राम की पहुंच एवं प्रभाव को व्यापक बनाने के प्रयास के तहत वॉलमार्ट समावेशी विकास को गति देने के लिए रणनीतिक भागीदारों के साथ मिलकर काम करेगी। प्रोग्राम के तहत ऑनबोर्डिंग में मदद करने और सफलता के लिए हरियाणा सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है और जल्द ही अन्य राज्यों के साथ भी एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा। भारत में वॉलमार्ट वृद्धि की सफलता को देखते हुए इसी तरह के सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम मेक्सिको (क्रिक कॉन वॉलमार्ट) और यूएस (ग्रोथ विद यूएस) में भी लॉन्च किए गए हैं।

वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए एमएसएमई https://www.walmartvriddhi.org/ पर रजिस्टर कर सकते हैं। वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अमेरिका में बिक्री की इच्छा रखने वाले सेलर्स इस लिंक के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/marketplace

उद्यमियों के लिए जानकारियों को और सरल बनाने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि वेबसाइट में अब एक कंसोलिडेटेड रिसोर्स प्लेटफॉर्म भी दिया गया है, जिससे छोटे कारोबारी वॉलमार्ट ग्रुप की कंपनियों व अन्य रिसोर्स की ऑफरिंग्स तक आसानी से पहुंच सकेंगे। एमएसएमई को फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के लिए ऑनबोर्डिंग लिंक, डोमेस्टिक पेमेंट सॉल्यूशन एवं छोटे उद्यमियों एवं कारीगरों को घरेलू एवं वैश्विक ई-कॉमर्स में कदम रखने में मदद के लिए वॉलमार्ट एवं फ्लिपकार्ट इकोसिस्टम में विशेष रूप से तैयार पहल तक पहुंच का लिंक भी यहां मिल सकेगा।

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व वाला और तकनीक-संचालित ओम्नीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—कभी भी और कहीं भी। हर सप्ताह लगभग 25.5 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,500 से अधिक स्टोर्स और अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2024 में 648 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें ।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के बारे में

फ्लिपकार्ट ग्रुप भारत की अग्रणी डिजिटल कॉमर्स कंपनियों में से एक है। इसमें फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, फ्लिपकार्ट हेल्थ+, और क्लियरट्रिप जैसी समूह कंपनियां शामिल हैं।

वर्ष 2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट ने लाखों विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भारत की डिजिटल कॉमर्स क्रांति में भाग लेने में सक्षम बनाया है। 500 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ, फ्लिपकार्ट का मार्केटप्लेस 80 से अधिक श्रेणियों में 150 मिलियन से अधिक उत्पाद पेश करता है। आज इस प्लेटफॉर्म पर 1.4 मिलियन से अधिक विक्रेता मौजूद हैं, जिनमें शॉप्सी विक्रेता भी शामिल हैं।
प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से मूल्य प्रदान कर प्रत्येक भारतीय को सशक्त और प्रसन्न करने पर केंद्रित रहते हुए, फ्लिपकार्ट ने इकोसिस्टम में हजारों नौकरियाँ सृजित की हैं और उद्यमियों तथा एमएसएमई की पीढ़ियों को सशक्त बनाया है। फ्लिपकार्ट ने कैश ऑन डिलीवरी, नो कॉस्ट ईएमआई, ईज़ी रिटर्न्स और यूपीआई जैसी सेवाओं की शुरुआत की है। ये ग्राहक-केंद्रित नवाचार सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं, साथ ही लाखों भारतीयों के लिए ऑनलाइन खरीदारी को अधिक सुलभ और किफायती बनाते हैं।

वॉलमार्ट वृद्धि डिजिटल प्रशिक्षण, ग्राहकों और मार्केटप्लेस तक बढ़ी हुई पहुँच तथा व्यवसायिक वृद्धि के माध्यम से 58,000 से अधिक एमएसएमई को सशक्त बनाता है

वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से 58,000 से अधिक एमएसएमई को डिजिटल प्रशिक्षण तक पहुँच मिली है, जिससे वे अपने व्यवसायों का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूपों में विस्तार और विकास कर सकें।

14,500 से अधिक एमएसएमई फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से बिक्री कर रहे हैं, जिनमें खिलौने, परिधान, होम गुड्स, हस्तशिल्प तथा पर्यावरण-अनुकूल ऑफिस और होम प्रोडक्ट्स जैसी श्रेणियाँ शामिल हैं।

नई दिल्ली, भारत और बेंटनविल, अर्कांसस, 27 जून, 2024: दिसंबर 2024 तक 50,000 एमएसएमई को प्रशिक्षण देने के अपने लक्ष्य को पार करते हुए, वॉलमार्ट के सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम वॉलमार्ट वृद्धि ने पूरे भारत में 58,000 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया है । यह सशक्तिकरण उन्हें डिजिटल प्रशिक्षण, व्यवसायिक परामर्श और व्यक्तिगत मेंटरशिप के अवसरों तक निःशुल्क पहुँच प्रदान करके किया गया है। ये संसाधन एमएसएमई को अपने व्यवसायिक विकास की क्षमता को खोलने और पूरे भारत में ग्राहकों तक बेहतर पहुँच बनाने में मदद कर रहे हैं।

एमएसएमई आज भारत की अर्थव्यवस्था की आधारशिला के रूप में कार्य करते हैं, जो देश की जीडीपी में 30% से अधिक का योगदान देते हैं और लाखों रोजगार के अवसर सृजित करते हैं। वे नवाचार और विकास के अवसरों को बढ़ावा देते हैं तथा भारत की उद्यमशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम, जिसे 2019 में स्वस्ती को कार्यक्रम भागीदार बनाकर शुरू किया गया था, एमएसएमई को सप्लाई चेन में सफलता के लिए आवश्यक ज्ञान और उपकरण प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें वॉलमार्ट के सप्लायर डेवलपमेंट अनुभव और फ्लिपकार्ट की प्लेटफॉर्म विशेषज्ञता को जोड़ा गया है। वर्तमान में 14,500 से अधिक एमएसएमई फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं और पैन-इंडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद उनकी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

आज यह कार्यक्रम विविध प्रकार के एमएसएमई की वृद्धि को सुगम बना चुका है, जिनमें 10,000 से अधिक महिला-नेतृत्व वाले व्यवसाय, युवा उद्यमी, पारिवारिक स्वामित्व वाले व्यवसाय, अपनी सप्लाई चेन में पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करने वाले उद्यम (जिसमें सोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग शामिल है) तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद बेचने वाले उद्यमी शामिल हैं। उल्लेखनीय संख्या में एमएसएमई ने खिलौने, हस्तशिल्प, पुन: उपयोग योग्य सैनिटरी पैड और डायपर जैसे टिकाऊ उत्पाद विकसित करने में अपनी रुचि भी व्यक्त की है।

यहाँ देश के विभिन्न हिस्सों से वॉलमार्ट वृद्धि के कुछ स्नातकों की कहानियाँ प्रस्तुत हैं, जो अपने व्यवसायों में सतत प्रथाओं को अपनाते हैं:

  • समाख्या सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज, जिसका नेतृत्व प्रेरणा अग्रवाल कर रही हैं, प्राकृतिक रेशों और हरित शिल्प को एक साथ लाकर टिकाऊ विकल्प तैयार करने के लिए समर्पित है। यह सामाजिक उद्यमिता की शक्ति का भी प्रमाण है; दूर-दराज़ के क्षेत्रों में 3,000 से अधिक कारीगरों और किसानों के साथ सहयोग करते हुए, समाख्या स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाती है और पारंपरिक तकनीकों का संरक्षण करती है। पुनर्योजी पशुपालक रेशों का उपयोग उनके विशिष्ट तापीय और ध्वनिक हस्तनिर्मित लाइफस्टाइल उत्पादों को आकार देता है।
  • मोहनजोदड़ो हैंडीक्राफ्ट्स, जिसकी स्थापना यशोवर्धन शर्मा ने की, उत्कृष्ट पीतल हस्तशिल्प के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करता है। शर्मा ऐसे कारीगरों को रोजगार देते हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही कला और कौशल के साथ प्रत्येक उत्पाद में जान फूँकते हैं, जो देश के कोने-कोने में छिपे हुए हैं। गुणवत्ता और प्रामाणिकता के प्रति समान जुनून रखने वाले कारीगरों के एक नेटवर्क का निर्माण कर, शर्मा वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से प्राप्त डिजिटल मार्केटिंग, एसईओ (सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन) और सोशल मीडिया इनसाइट्स का उपयोग करते हुए अपने विशिष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों को पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुँचा रहे हैं।
  • इकोसर्व इंडिया, जिसकी स्थापना अनिंदिता चौधरी ने की, एक पर्यावरण-अनुकूल ब्रांड है जो प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और कौना, शीतलपाटी, बाँस, जलकुंभी, सुपारी के पत्ते और जूट जैसे टिकाऊ, प्राकृतिक रेशों और घासों को अपनाने के लिए समर्पित है। अनिंदिता के साथ काम करने वाले जनजातीय कारीगर इन टिकाऊ सामग्रियों से सजावटी वस्तुएँ, कलाकृतियाँ, बैग, टोकरी, हैम्पर्स, मैट, आभूषण और बाँस के तौलिए तैयार करते हैं। इकोसर्व इंडिया में कार्यरत 30 कारीगरों में से 90% महिलाएँ हैं, और यहाँ हर व्यक्ति को—जेंडर की परवाह किए बिना—उनके द्वारा बनाए गए प्रत्येक उत्पाद के लिए पारिश्रमिक दिया जाता है।

वॉलमार्ट में सप्लायर डेवलपमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेसन फ्रेमस्टैड कहते हैं, “वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के ज़रिए हमने एमएसएमई उद्यमियों में उल्लेखनीय दृढ़ता देखी है, जो अपने बेहतरीन नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने समुदायों में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। हम उनकी विकास यात्रा का हिस्सा बनकर, उनके विस्तार में सहायता करने, समावेशिता को बढ़ावा देने और दीर्घकालिक प्रभाव सृजित करने को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।”

फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार कहते हैं, “वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम एमएसएमई के व्यवसायों के हर पहलू में विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रहा है। हमारे मिशन के अनुरूप, हजारों एमएसएमई को फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर विक्रेता के रूप में ऑनबोर्ड करने में सहायता करके, हमें उनकी बाजार पहुँच बढ़ाने, उन्हें ई-कॉमर्स क्षेत्र में सफल होने में मदद करने तथा उनकी समृद्धि और व्यवसायिक वृद्धि में योगदान देने पर खुशी है।”

स्वस्ती के प्रोग्राम डायरेक्टर जोसेफ जूलियन ने कहा, “यह देखना उत्साहजनक है कि वॉलमार्ट वृद्धि से प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमी किस तरह अपनी सीख को अपने व्यवसायों में समाहित कर पाठ्यक्रम से लाभान्वित हुए हैं। यह देखकर संतोष मिलता है कि उनमें से कई अपने व्यवसाय इस तरह संचालित कर रहे हैं जिससे उनके समुदायों और पर्यावरण दोनों को लाभ पहुँचता है।”

वॉलमार्ट वृधि अमेरिका में वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के लिए भी विक्रेताओं को प्रशिक्षित और विकसित करता है, जो सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक है। निःशुल्क वॉलमार्ट वृधि कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए, एमएसएमई विकास के अवसरों को अनलॉक करने हेतु यहाँ पंजीकरण कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmartvriddhi। जो विक्रेता वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अमेरिका में बिक्री करना चाहते हैं, वे इस लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmart-marketplace

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. दुनिया भर के लोगों को पैसे बचाने और बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—कभी भी और कहीं भी—चाहे वह रिटेल स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या उनके मोबाइल डिवाइस के माध्यम से। प्रत्येक सप्ताह लगभग 220 मिलियन ग्राहक और सदस्य 24 देशों में 48 बैनरों के अंतर्गत संचालित लगभग 10,500 स्टोर्स और क्लबों तथा ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आते हैं। वित्त वर्ष 2021 में 559 अरब अमेरिकी डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में 2.2 मिलियन सहयोगियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सतत विकास, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसर प्रदान करने के क्षेत्र में लगातार अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अतिरिक्त जानकारी corporate.walmart.com पर, फेसबुक पर facebook.com/walmart और ट्विटर (X) पर x.com/walmart पर प्राप्त की जा सकती है।

स्वस्ति के बारे में

स्वस्ति, कैटलिस्ट ग्रुप का एक हिस्सा है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, भारत में है और 30 देशों में अपनी उपस्थिति के साथ विश्व स्तर पर सक्रिय है, जिसकी स्थापना 2004 में हुई थी। स्वस्ति जमीनी स्तर पर समुदायों के साथ साझेदारी में प्रदर्शन योग्य और स्केलेबल समाधान मॉडल का सह-डिज़ाइन करता है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नीतियों को प्रभावित करता है। पिछले 15 वर्षों में, स्वस्ति ने अपनी पहलों के माध्यम से सीधे 400,000 से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है, जिसमें 238,000 से अधिक फैक्ट्री कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं हैं।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के बारे में

फ्लिपकार्ट भारतीय विक्रेताओं को एंड-टू-एंड ई-कॉमर्स समाधान और लॉजिस्टिक्स के माध्यम से घरेलू ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

वर्ष 2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट ने लाखों विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भारत की डिजिटल कॉमर्स क्रांति में भाग लेने में सक्षम बनाया है। 500 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ, फ्लिपकार्ट का मार्केटप्लेस 80 से अधिक श्रेणियों में 150 मिलियन से अधिक उत्पाद पेश करता है। आज इस प्लेटफॉर्म पर 1.4 मिलियन से अधिक विक्रेता मौजूद हैं, जिनमें शॉप्सी विक्रेता भी शामिल हैं।
प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से मूल्य प्रदान कर प्रत्येक भारतीय को सशक्त और प्रसन्न करने पर केंद्रित रहते हुए, फ्लिपकार्ट ने इकोसिस्टम में हजारों नौकरियाँ सृजित की हैं और उद्यमियों तथा एमएसएमई की पीढ़ियों को सशक्त बनाया है। फ्लिपकार्ट ने कैश ऑन डिलीवरी, नो कॉस्ट ईएमआई, ईज़ी रिटर्न्स और यूपीआई जैसी सेवाओं की शुरुआत की है। ये ग्राहक-केंद्रित नवाचार सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं, साथ ही लाखों भारतीयों के लिए ऑनलाइन खरीदारी को अधिक सुलभ और किफायती बनाते हैं।

वॉलमार्ट वृद्धि और डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के बीच एमओयू: भारत में एमएसएमई विकास को गति देने की पहल

यह समझौता ज्ञापन (MoU) भारत भर में एमएसएमई को डेटा से जुड़ी जानकारी (डेटा इनसाइट्स) और तकनीकी सहायता प्रदान करके मौजूदा वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम को और मजबूत करने का उद्देश्य रखता है।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल 2024:व्यावसायिक डेटा और एनालिटिक्स की वैश्विक अग्रणी कंपनी डन एंड ब्रैडस्ट्रीट और वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम (वॉलमार्ट वृद्धि) की कार्यक्रम साझेदार संस्था स्वस्ति ने भारत भर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बेहतर सहयोग प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) करने की घोषणा की।

वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ने, विस्तार करने और घरेलू सप्लाई चेन से जुड़ने में मदद करने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, मार्गदर्शन (मेंटोरिंग) और डिजिटल टूल्स प्रदान करता है। वहीं, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट दुनिया भर की कंपनियों को अपने व्यवसायिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सक्षम बनाता है।

यह समझौता ज्ञापन (MoU) कार्यक्रम से जुड़े एमएसएमई के लिए व्यावसायिक सहायता सेवाओं के विस्तार का उद्देश्य रखता है। इसके तहत डन एंड ब्रैडस्ट्रीट, कार्यक्रम में पंजीकृत सभी एमएसएमई को D-U-N-S® नंबर प्रदान करेगा। D-U-N-S® नंबर डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की पेटेंटेड पहचान सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से जारी किया जाता है, जो उसके DUNSRight™ डेटा गवर्नेंस सिस्टम का हिस्सा है और जिसमें हजारों स्वचालित जांच शामिल होती हैं। यह नंबर किसी भी कंपनी की लाइव बिजनेस पहचान की शुरुआत का आधार होता है, जिससे संस्थानों की सबसे सटीक और अद्यतन जानकारी सुनिश्चित होती है। इसके साथ ही, यह नंबर उन एमएसएमई की विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद करता है, जो अपने व्यवसाय के दौरान साझेदारों या पूंजी की तलाश कर रहे होते हैं।

किसी कंपनी का D-U-N-S नंबर निम्नलिखित स्थितियों में उपयोग किया जा सकता है:

  • किसी वित्तीय संस्था से ऋण (लोन) के लिए आवेदन करते समय
  • किसी व्यावसायिक साझेदार से क्रेडिट के लिए आवेदन करते समय
  • किसी कंपनी का विक्रेता (वेंडर) या सप्लायर बनने के लिए आवेदन करते समय
  • स्थानीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठेकों (कॉन्ट्रैक्ट्स) की बोली लगाते समय

इसके अलावा, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट एमएसएमई के लिए सरकारी योजनाओं और ईएसजी (ESG) से संबंधित दो शिक्षण मॉड्यूल भी प्रदान करेगा। ये मॉड्यूल एमएसएमई के लिए जटिल जानकारी को सरल बनाएंगे, ताकि वे अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए सही योजनाओं और अवसरों की पहचान कर सकें।

वॉलमार्ट में सप्लायर डेवलपमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, “इस साझेदारी के माध्यम से हम डन एंड ब्रैडस्ट्रीट और स्वस्ति दोनों की विशेषज्ञता और संसाधनों को एक साथ लाकर एमएसएमई के लिए एक समग्र इकोसिस्टम को और मजबूत कर रहे हैं, ताकि वे ई-कॉमर्स क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इससे छोटे व्यवसायों को अधिक विकास के अवसर मिलेंगे। हमें उम्मीद है कि ये व्यवसाय डिजिटल अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ेंगे और नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।”

स्वस्ति के सीनियर डायरेक्टर जोसेफ जूलियन ने इस सहयोग को लेकर आशा व्यक्त करते हुए कहा, “शुरुआत से ही वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम एमएसएमई के साथ जुड़कर उनके सीखने और बाजार से जुड़ाव को समर्थन देता रहा है, जिससे विशेष रूप से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उनके व्यवसाय के विकास में मदद मिली है। हमें खुशी है कि डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के साथ यह समझौता ज्ञापन, वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम से जुड़े एमएसएमई को अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने तथा मजबूत करने में सशक्त बनाएगा।”

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के क्रेडिबिलिटी एंड बिजनेस इनसाइट्स ग्रुप (CBIG), ईएसजी और एसएमई की सीनियर डायरेक्टर प्रीता मिश्रा ने एमएसएमई को समर्थन देने में इस साझेदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “हमें वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्ति के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की खुशी है। D-U-N-S® नंबर निःशुल्क प्रदान करके हम कार्यक्रम से जुड़े व्यवसायों की पहचान और दृश्यता बढ़ाना चाहते हैं, ताकि वे नए अवसरों तक पहुंच बना सकें। इसके अलावा, लर्निंग मॉड्यूल के लिए सामग्री उपलब्ध कराकर हम कौशल विकास पहलों में निवेश कर रहे हैं, जिससे एमएसएमई को वह ज्ञान और टूल्स मिल सकें, जिनकी उन्हें सफल होने के लिए आवश्यकता है।”

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व वाला और तकनीक-संचालित ओम्नीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—कभी भी और कहीं भी। हर सप्ताह लगभग 25.5 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,500 से अधिक स्टोर्स और अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2024 में 648 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें ।

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के बारे में

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट व्यावसायिक निर्णयों से जुड़ा डेटा और एनालिटिक्स प्रदान करने वाली एक अग्रणी वैश्विक कंपनी है, जो दुनिया भर की कंपनियों को अपने व्यवसायिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सक्षम बनाती है। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट का डेटा क्लाउड ऐसे समाधान और जानकारियां उपलब्ध कराता है, जो ग्राहकों को राजस्व बढ़ाने, लागत कम करने, जोखिम को कम करने और अपने व्यवसाय को बदलने में मदद करते हैं। 1841 से, हर आकार की कंपनियां जोखिम प्रबंधन और नए अवसरों की पहचान के लिए डन एंड ब्रैडस्ट्रीट पर भरोसा करती आ रही हैं। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया www.dnb.com पर जाएं।

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंफॉर्मेशन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय मुंबई में है। यह कंपनी अपने ग्राहकों को डेटा-आधारित उत्पाद और तकनीक-संचालित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है, जिससे वे वित्त, जोखिम, अनुपालन (कंप्लायंस), सूचना प्रौद्योगिकी और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में तेज़ और अधिक सटीक निर्णय ले सकें। भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विज़न और मेक इन इंडिया पहल को समर्थन देते हुए, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया का विशेष ध्यान उद्यमियों को अपनी पहचान बढ़ाने, विश्वसनीयता मजबूत करने, वैश्विक बाजारों तक पहुंच बढ़ाने और संभावित ग्राहकों व सप्लायर्स की पहचान करने में सहायता करना है, साथ ही जोखिम और अवसरों का प्रभावी प्रबंधन करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

भारत में डन एंड ब्रैडस्ट्रीट टेक्नोलॉजी एंड कॉरपोरेट सर्विसेज एलएलपी भी स्थित है, जो डन एंड ब्रैडस्ट्रीट का ग्लोबल कैपेबिलिटीज सेंटर (GCC) है। यह केंद्र अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए वैश्विक तकनीकी सेवाओं का समर्थन करता है। हैदराबाद में स्थित इस जीसीसी में 500 से अधिक कुशल कर्मचारी कार्यरत हैं और इसका मुख्य ध्यान उत्पादकता बढ़ाने, पैमाने की अर्थव्यवस्थाएं हासिल करने, सुसंगत डिलीवरी प्रक्रियाएं सुनिश्चित करने और परिचालन लागत कम करने पर है।

अधिक जानकारी के लिए www.dnb.co.in पर जाएं। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया की सभी प्रेस विज्ञप्तियों के लिए यहां क्लिक करें ।

स्वस्ति के बारे में

स्वस्ति, कैटलिस्ट ग्रुप का एक हिस्सा है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, भारत में है और 30 देशों में अपनी उपस्थिति के साथ विश्व स्तर पर सक्रिय है, जिसकी स्थापना 2004 में हुई थी। स्वस्ति जमीनी स्तर पर समुदायों के साथ साझेदारी में प्रदर्शन योग्य और स्केलेबल समाधान मॉडल का सह-डिज़ाइन करता है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नीतियों को प्रभावित करता है। पिछले 15 वर्षों में, स्वस्ति ने अपनी पहलों के माध्यम से सीधे 400,000 से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है, जिसमें 238,000 से अधिक फैक्ट्री कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं हैं।

वॉलमार्ट वृद्धि ने डिजिटल प्रशिक्षण और मेंटरशिप के माध्यम से 50,000 से अधिक एमएसएमई को रिटेल सप्लाई चेन से जुड़ने के लिए सशक्त बनाया

  • फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर ऑनबोर्ड किए गए एमएसएमई इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए भारत भर में फ्लिपकार्ट के 50 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं तक अपनी पहुंच को बढ़ाने और उसका विस्तार करने में सक्षम हो रहे हैं।
  • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और असम सहित कई राज्यों ने एमएसएमई की क्षमता निर्माण में सहायता के लिए इस कार्यक्रम के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। महामारी के दौरान, वॉलमार्ट वृद्धि ने एमएसएमई को डिजिटल रिटेल की ओर स्थानांतरित होने में सहायता प्रदान की, और उन्हें महत्वपूर्ण व्यावसायिक सलाह और संसाधन उपलब्ध कराए।

बेंटनविल, अर्कांसस, और नई दिल्ली, 13 फ़रवरी 2024: वॉलमार्ट ने आज घोषणा करते हुए कहा कि उसके सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम, वॉलमार्ट वृद्धि, ने पाँच वर्षों में 50,000 से अधिक एमएसएमई को सशक्त बनाने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। दिसंबर 2019 में शुरू किया गया यह कार्यक्रम व्यवसायों को बढ़ने, विस्तार करने और घरेलू सप्लाई चेन में एकीकृत होने में सहायता करने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, मेंटरिंग और डिजिटल टूल्स प्रदान करता है। इस कार्यक्रम ने यह उपलब्धि निर्धारित समय से काफी पहले हासिल कर ली है।

यह कार्यक्रम, वॉलमार्ट के कार्यक्रम साझेदार स्वस्ति के साथ मिलकर, स्थानीय सप्लायर्स को प्रशिक्षण, मेंटरिंग और व्यावसायिक सलाह तक पहुंच का अवसर प्रदान करता है, साथ ही उन्हें फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म की विशेषज्ञता का लाभ लेने में सक्षम बनाता है। एमएसएमई को प्रदान किया जाने वाला डिजिटल प्रशिक्षण व्यवसाय प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करता है, जिनमें वित्त, विपणन, कार्यबल प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता शामिल हैं। इससे उद्यमियों को सफल और टिकाऊ व्यवसाय मॉडल स्थापित करने में सशक्त बनाया जाता है, साथ ही स्थानीय समुदायों में रोजगार के अवसरों में भी योगदान मिलता है।

यह कार्यक्रम पूरे भारत में सुलभ है और इसने मुरादाबाद और आगरा (उत्तर प्रदेश), पानीपत (हरियाणा), भोपाल (मध्य प्रदेश), सूरत (गुजरात), गुवाहाटी (असम) और तिरुपुर (तमिलनाडु) जैसे प्रमुख केंद्रों में एमएसएमई को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश भर के उपभोक्ताओं के साथ यह जुड़ाव संबंधित राज्य सरकारों के साथ सहयोग के माध्यम से भी हासिल किया गया है। वॉलमार्ट वृद्धि के पास आउट, जिन्हें पहले ही फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस में एकीकृत किया जा चुका है, ने वर्ष-दर-वर्ष (Y-o-Y) आधार पर लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।

वॉलमार्ट में सप्लायर डेवलपमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, “एमएसएमई को सशक्त बनाना समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए वॉलमार्ट की प्रतिबद्धता का केंद्र है। मैं 50,000 से अधिक वॉलमार्ट वृद्धि पास आउट की इस पहल के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना करता हूँ। उन्होंने जो तेज़ विकास हासिल किया है, वह कार्यक्रम के मजबूत पाठ्यक्रम, प्रभावी क्रियान्वयन और हर चरण पर स्थापित मूल्यवान साझेदारियों का प्रमाण है। हम उत्सुकता से इन व्यवसायों के अपने समुदायों में पुनः निवेश करने, नए रोजगार सृजित करने, स्थानीय वैल्यू चेन और अर्थव्यवस्थाओं को प्रोत्साहित करने, तथा भारत की उभरती अर्थव्यवस्था में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने की अपेक्षा करते हैं।”

फ्लिपकार्ट में वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ मार्केटप्लेस राकेश कृष्णन ने कहा, “फ्लिपकार्ट का मिशन डिजिटल युग में विक्रेताओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर पैदा करना है। वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम ने पसंदीदा प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करने की फ्लिपकार्ट की क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया है। इसने पहली बार विक्रेता बनने वालों को संपर्क स्थापित करने और देश भर के खरीदारों तक पहुंच बनाने में सक्षम किया है, जिससे ई-कॉमर्स का बड़े पैमाने पर लोकतंत्रीकरण हुआ है और एक ऐसी श्रृंखला प्रतिक्रिया शुरू हुई है जो अधिक आजीविकाओं और अधिक समृद्धि में योगदान देती है।”

स्वस्ति के प्रोग्राम डायरेक्टर जोसेफ जूलियन ने कहा, “वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के माध्यम से 50,000 से अधिक एमएसएमई के डिजिटलीकरण और सशक्तिकरण में साझेदार बनने पर स्वस्ति को सम्मान महसूस हो रहा है। यह कार्यक्रम उद्यमियों के लिए समग्र समर्थन प्रणालियों के महत्वपूर्ण महत्व को रेखांकित करता है। हमें इस महत्वपूर्ण प्रयास में योगदान देने पर गर्व है और हम अपने विशेष शिक्षण मॉड्यूल्स के माध्यम से एमएसएमई का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिन्हें आज के व्यावसायिक परिदृश्य में सतत विकास के लिए आवश्यक कौशल से उन्हें सुसज्जित करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है।”

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राणे ने कहा, “जैसे-जैसे भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इस विकास का एक बड़ा हिस्सा प्रतिस्पर्धी और उत्पादक एमएसएमई क्षेत्र द्वारा संचालित किया जाएगा, जो आर्थिक विस्तार और रोजगार सृजन के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। सरकार सभी राज्यों में एमएसएमई क्षेत्र के संवर्धन और विकास का सक्रिय रूप से समर्थन करती है।” उन्होंने आगे कहा, “वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम जैसी पहलें एमएसएमई के डिजिटल परिवर्तन और विकास को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मैं वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट की टीम को 50,000 से अधिक वृद्धि पास आउट को बाजार के अवसरों को खोलने का अवसर प्रदान करने के लिए बधाई देता हूँ।”

वॉलमार्ट वृद्धि के कुछ प्रतिभागियों की ये सफलता की कहानियाँ दिखाती हैं कि इस कार्यक्रम ने उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने और सफलता पाने में कैसे मदद की।

वॉलमार्ट वृद्धि से ट्रेनिंग प्राप्त करने वालों की निम्नलिखित सफलता की कहानियाँ उनके व्यवसायों के विस्तार और सफलता प्राप्त करने में इस कार्यक्रम की भूमिका को दर्शाती हैं: इशिता जॉली, बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर, (उच्च गुणवत्ता वाली एल्युमिनियम फॉइल और बटर पेपर का निर्माण करती हैं), नई दिल्ली, ने कहा, “2008 में एक पारंपरिक पारिवारिक व्यवसाय के रूप में स्थापित यूरोफिल ने कोविड-19 के बाद ऑनलाइन खरीदारी में आई वृद्धि के अनुरूप स्वयं को ढाल लिया। 2023 में वॉलमार्ट वृद्धि के साथ परिवर्तनकारी साझेदारी के माध्यम से हमारी डिजिटल यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुँची। इस कार्यक्रम ने ऑनलाइन व्यवसाय रणनीतियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं, जिससे फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर हमारी उपस्थिति मजबूत हुई। इस ज्ञान के परिणामस्वरूप राजस्व में उल्लेखनीय 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो हमारे व्यवसाय पर वॉलमार्ट वृद्धि के साथ जुड़ाव के महत्वपूर्ण प्रभाव को दर्शाता है।”

विकल्प मैथिल, सह-संस्थापक, पाविका ऑर्गेनिक्स (कोल्ड-प्रेस्ड तेल), भोपाल, मध्य प्रदेश, ने कहा, “हमारे उद्यम, पाविका ऑर्गेनिक्स, ने वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के साथ अपनी वास्तविक क्षमता को पाया।” अप्रैल 2022 में शामिल होने के बाद, हमने बिक्री में 40 प्रतिशत की शाानदार वृद्धि का अनुभव किया, जिसका श्रेय मुख्य रूप से कार्यक्रम की मेंटोरशिप को जाता है। इसने हमें विपणन, वित्त और ब्रांड मूल्य जैसे क्षेत्रों में मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्य उपलब्धि फ्लिपकार्ट पर ऑनबोर्डिंग रही, जिसने हमारी पहुंच को मध्य प्रदेश से बाहर तक विस्तारित किया और 2023 में बिक्री को दस गुना बढ़ाने में मदद की। इस कार्यक्रम ने न केवल व्यवसायिक विकास को सुगम बनाया, बल्कि हमें ई-कॉमर्स परिदृश्य को प्रभावी रूप से समझने और उसमें कार्य करने में भी सक्षम बनाया।”

प्रेरणा अग्रवाल, संस्थापक, समाख्या सस्टेनेबल अल्टरनेटिव्स (हस्तनिर्मित लाइफस्टाइल उत्पाद), बीकानेर, राजस्थान, ने कहा,
“2023 में वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम से जुड़ना समाख्या के लिए एक परिवर्तनकारी कदम था। कार्यक्रम की समग्र मेंटरशिप ने मुझे हमारी व्यवसाय रणनीतियों को परिष्कृत करने और अपनी टीम को प्रभावी रूप से प्रशिक्षित करने में सक्षम बनाया। इसने हमारे दो ब्रांडों के विशिष्ट दृष्टिकोण को स्पष्ट करने में मदद की और हमारी संचालन दक्षता को बढ़ाया। ग्रामीण दृश्यता और सप्लाई चेन में सुधार पर दिया गया जोर अत्यंत मूल्यवान रहा। विशेष रूप से, फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर शून्य से उल्लेखनीय बिक्री स्तर तक की यात्रा, तथा 3,000 से अधिक कारीगरों और किसानों को शामिल करते हुए हमारे नेटवर्क का विस्तार, सामाजिक उद्यमिता में समाख्या के विकास और प्रभाव को आगे बढ़ाने में इस कार्यक्रम की प्रभावशीलता के प्रमाण हैं।”

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) दुनिया भर के लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह रिटेल स्टोर्स, ऑनलाइन, या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से हो । हर सप्ताह लगभग 22 करोड़ ग्राहक और सदस्य 24 देशों में 48 बैनरों के अंतर्गत संचालित लगभग 10,500 स्टोर्स और क्लब्स तथा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर आते हैं। वित्त वर्ष 2021 में 559 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में 22 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसर के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है । वॉलमार्ट के बारे में अतिरिक्त जानकारी corporate.walmart.com पर, facebook.com/walmart पर फेसबुक पर, और twitter.com/walmart पर ट्विटर पर प्राप्त की जा सकती है ।

स्वस्ति के बारे में

स्वस्ति, कैटलिस्ट ग्रुप का एक हिस्सा है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, भारत में है और 30 देशों में अपनी उपस्थिति के साथ विश्व स्तर पर सक्रिय है, जिसकी स्थापना 2004 में हुई थी। स्वस्ति जमीनी स्तर पर समुदायों के साथ साझेदारी में प्रदर्शन योग्य और स्केलेबल समाधान मॉडल का सह-डिज़ाइन करता है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नीतियों को प्रभावित करता है। पिछले 15 वर्षों में, स्वस्ति ने अपनी पहलों के माध्यम से सीधे 400,000 से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है, जिसमें 238,000 से अधिक फैक्ट्री कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं हैं।

फ्लिपकार्ट के बारे में

फ्लिपकार्ट भारतीय विक्रेताओं को एंड-टू-एंड ई-कॉमर्स समाधान और लॉजिस्टिक्स के माध्यम से घरेलू ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

2007 में शुरू किया गया, फ्लिपकार्ट ने लाखों विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भारत की डिजिटल कॉमर्स क्रांति में भाग लेने में सक्षम बनाया है। 50 करोड़ से अधिक पंजीकृत ग्राहकों के साथ, फ्लिपकार्ट का मार्केटप्लेस 80 से अधिक श्रेणियों में 15 करोड़ से अधिक उत्पाद उपलब्ध कराता है। आज, इस प्लेटफॉर्म पर शॉप्सी विक्रेताओं सहित 14 लाख से अधिक विक्रेता मौजूद हैं। प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से मूल्य प्रदान करते हुए प्रत्येक भारतीय को सशक्त और प्रसन्न करने पर केंद्रित रहते हुए, फ्लिपकार्ट ने इकोसिस्टम में लाखों नौकरियां सृजित की हैं और साथ ही उद्यमियों और एमएसएमई की पीढ़ियों को सशक्त बनाया है। फ्लिपकार्ट कैश ऑन डिलीवरी, नो कॉस्ट ईएमआई और आसान रिटर्न जैसी अग्रणी सेवाओं के लिए जाना जाता है, जो ग्राहक-केंद्रित नवाचार हैं और जिन्होंने लाखों भारतीयों के लिए ऑनलाइन खरीदारी को अधिक सुलभ और किफायती बनाया है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया media@flipkart.com पर लिखें।

Thank You

for subscribing to the Walmart Vriddhi newsletter!