वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से 58,000 से अधिक एमएसएमई को डिजिटल प्रशिक्षण तक पहुँच मिली है, जिससे वे अपने व्यवसायों का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूपों में विस्तार और विकास कर सकें।
14,500 से अधिक एमएसएमई फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से बिक्री कर रहे हैं, जिनमें खिलौने, परिधान, होम गुड्स, हस्तशिल्प तथा पर्यावरण-अनुकूल ऑफिस और होम प्रोडक्ट्स जैसी श्रेणियाँ शामिल हैं।
नई दिल्ली, भारत और बेंटनविल, अर्कांसस, 27 जून, 2024: दिसंबर 2024 तक 50,000 एमएसएमई को प्रशिक्षण देने के अपने लक्ष्य को पार करते हुए, वॉलमार्ट के सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम वॉलमार्ट वृद्धि ने पूरे भारत में 58,000 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया है । यह सशक्तिकरण उन्हें डिजिटल प्रशिक्षण, व्यवसायिक परामर्श और व्यक्तिगत मेंटरशिप के अवसरों तक निःशुल्क पहुँच प्रदान करके किया गया है। ये संसाधन एमएसएमई को अपने व्यवसायिक विकास की क्षमता को खोलने और पूरे भारत में ग्राहकों तक बेहतर पहुँच बनाने में मदद कर रहे हैं।
एमएसएमई आज भारत की अर्थव्यवस्था की आधारशिला के रूप में कार्य करते हैं, जो देश की जीडीपी में 30% से अधिक का योगदान देते हैं और लाखों रोजगार के अवसर सृजित करते हैं। वे नवाचार और विकास के अवसरों को बढ़ावा देते हैं तथा भारत की उद्यमशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम, जिसे 2019 में स्वस्ती को कार्यक्रम भागीदार बनाकर शुरू किया गया था, एमएसएमई को सप्लाई चेन में सफलता के लिए आवश्यक ज्ञान और उपकरण प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें वॉलमार्ट के सप्लायर डेवलपमेंट अनुभव और फ्लिपकार्ट की प्लेटफॉर्म विशेषज्ञता को जोड़ा गया है। वर्तमान में 14,500 से अधिक एमएसएमई फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं और पैन-इंडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद उनकी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।
आज यह कार्यक्रम विविध प्रकार के एमएसएमई की वृद्धि को सुगम बना चुका है, जिनमें 10,000 से अधिक महिला-नेतृत्व वाले व्यवसाय, युवा उद्यमी, पारिवारिक स्वामित्व वाले व्यवसाय, अपनी सप्लाई चेन में पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करने वाले उद्यम (जिसमें सोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग शामिल है) तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद बेचने वाले उद्यमी शामिल हैं। उल्लेखनीय संख्या में एमएसएमई ने खिलौने, हस्तशिल्प, पुन: उपयोग योग्य सैनिटरी पैड और डायपर जैसे टिकाऊ उत्पाद विकसित करने में अपनी रुचि भी व्यक्त की है।
यहाँ देश के विभिन्न हिस्सों से वॉलमार्ट वृद्धि के कुछ स्नातकों की कहानियाँ प्रस्तुत हैं, जो अपने व्यवसायों में सतत प्रथाओं को अपनाते हैं:
- समाख्या सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज, जिसका नेतृत्व प्रेरणा अग्रवाल कर रही हैं, प्राकृतिक रेशों और हरित शिल्प को एक साथ लाकर टिकाऊ विकल्प तैयार करने के लिए समर्पित है। यह सामाजिक उद्यमिता की शक्ति का भी प्रमाण है; दूर-दराज़ के क्षेत्रों में 3,000 से अधिक कारीगरों और किसानों के साथ सहयोग करते हुए, समाख्या स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाती है और पारंपरिक तकनीकों का संरक्षण करती है। पुनर्योजी पशुपालक रेशों का उपयोग उनके विशिष्ट तापीय और ध्वनिक हस्तनिर्मित लाइफस्टाइल उत्पादों को आकार देता है।
- मोहनजोदड़ो हैंडीक्राफ्ट्स, जिसकी स्थापना यशोवर्धन शर्मा ने की, उत्कृष्ट पीतल हस्तशिल्प के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करता है। शर्मा ऐसे कारीगरों को रोजगार देते हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही कला और कौशल के साथ प्रत्येक उत्पाद में जान फूँकते हैं, जो देश के कोने-कोने में छिपे हुए हैं। गुणवत्ता और प्रामाणिकता के प्रति समान जुनून रखने वाले कारीगरों के एक नेटवर्क का निर्माण कर, शर्मा वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से प्राप्त डिजिटल मार्केटिंग, एसईओ (सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन) और सोशल मीडिया इनसाइट्स का उपयोग करते हुए अपने विशिष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों को पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुँचा रहे हैं।
- इकोसर्व इंडिया, जिसकी स्थापना अनिंदिता चौधरी ने की, एक पर्यावरण-अनुकूल ब्रांड है जो प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और कौना, शीतलपाटी, बाँस, जलकुंभी, सुपारी के पत्ते और जूट जैसे टिकाऊ, प्राकृतिक रेशों और घासों को अपनाने के लिए समर्पित है। अनिंदिता के साथ काम करने वाले जनजातीय कारीगर इन टिकाऊ सामग्रियों से सजावटी वस्तुएँ, कलाकृतियाँ, बैग, टोकरी, हैम्पर्स, मैट, आभूषण और बाँस के तौलिए तैयार करते हैं। इकोसर्व इंडिया में कार्यरत 30 कारीगरों में से 90% महिलाएँ हैं, और यहाँ हर व्यक्ति को—जेंडर की परवाह किए बिना—उनके द्वारा बनाए गए प्रत्येक उत्पाद के लिए पारिश्रमिक दिया जाता है।
वॉलमार्ट में सप्लायर डेवलपमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेसन फ्रेमस्टैड कहते हैं, “वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के ज़रिए हमने एमएसएमई उद्यमियों में उल्लेखनीय दृढ़ता देखी है, जो अपने बेहतरीन नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने समुदायों में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। हम उनकी विकास यात्रा का हिस्सा बनकर, उनके विस्तार में सहायता करने, समावेशिता को बढ़ावा देने और दीर्घकालिक प्रभाव सृजित करने को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।”
फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार कहते हैं, “वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम एमएसएमई के व्यवसायों के हर पहलू में विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रहा है। हमारे मिशन के अनुरूप, हजारों एमएसएमई को फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर विक्रेता के रूप में ऑनबोर्ड करने में सहायता करके, हमें उनकी बाजार पहुँच बढ़ाने, उन्हें ई-कॉमर्स क्षेत्र में सफल होने में मदद करने तथा उनकी समृद्धि और व्यवसायिक वृद्धि में योगदान देने पर खुशी है।”
स्वस्ती के प्रोग्राम डायरेक्टर जोसेफ जूलियन ने कहा, “यह देखना उत्साहजनक है कि वॉलमार्ट वृद्धि से प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमी किस तरह अपनी सीख को अपने व्यवसायों में समाहित कर पाठ्यक्रम से लाभान्वित हुए हैं। यह देखकर संतोष मिलता है कि उनमें से कई अपने व्यवसाय इस तरह संचालित कर रहे हैं जिससे उनके समुदायों और पर्यावरण दोनों को लाभ पहुँचता है।”
वॉलमार्ट वृधि अमेरिका में वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के लिए भी विक्रेताओं को प्रशिक्षित और विकसित करता है, जो सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक है। निःशुल्क वॉलमार्ट वृधि कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए, एमएसएमई विकास के अवसरों को अनलॉक करने हेतु यहाँ पंजीकरण कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmartvriddhi। जो विक्रेता वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अमेरिका में बिक्री करना चाहते हैं, वे इस लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmart-marketplace
वॉलमार्ट के बारे में
वॉलमार्ट इंक. दुनिया भर के लोगों को पैसे बचाने और बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—कभी भी और कहीं भी—चाहे वह रिटेल स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या उनके मोबाइल डिवाइस के माध्यम से। प्रत्येक सप्ताह लगभग 220 मिलियन ग्राहक और सदस्य 24 देशों में 48 बैनरों के अंतर्गत संचालित लगभग 10,500 स्टोर्स और क्लबों तथा ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आते हैं। वित्त वर्ष 2021 में 559 अरब अमेरिकी डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में 2.2 मिलियन सहयोगियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सतत विकास, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसर प्रदान करने के क्षेत्र में लगातार अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अतिरिक्त जानकारी corporate.walmart.com पर, फेसबुक पर facebook.com/walmart और ट्विटर (X) पर x.com/walmart पर प्राप्त की जा सकती है।
स्वस्ति के बारे में
स्वस्ति, कैटलिस्ट ग्रुप का एक हिस्सा है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, भारत में है और 30 देशों में अपनी उपस्थिति के साथ विश्व स्तर पर सक्रिय है, जिसकी स्थापना 2004 में हुई थी। स्वस्ति जमीनी स्तर पर समुदायों के साथ साझेदारी में प्रदर्शन योग्य और स्केलेबल समाधान मॉडल का सह-डिज़ाइन करता है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नीतियों को प्रभावित करता है। पिछले 15 वर्षों में, स्वस्ति ने अपनी पहलों के माध्यम से सीधे 400,000 से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है, जिसमें 238,000 से अधिक फैक्ट्री कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं हैं।
फ्लिपकार्ट ग्रुप के बारे में
फ्लिपकार्ट भारतीय विक्रेताओं को एंड-टू-एंड ई-कॉमर्स समाधान और लॉजिस्टिक्स के माध्यम से घरेलू ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
वर्ष 2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट ने लाखों विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भारत की डिजिटल कॉमर्स क्रांति में भाग लेने में सक्षम बनाया है। 500 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ, फ्लिपकार्ट का मार्केटप्लेस 80 से अधिक श्रेणियों में 150 मिलियन से अधिक उत्पाद पेश करता है। आज इस प्लेटफॉर्म पर 1.4 मिलियन से अधिक विक्रेता मौजूद हैं, जिनमें शॉप्सी विक्रेता भी शामिल हैं।
प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से मूल्य प्रदान कर प्रत्येक भारतीय को सशक्त और प्रसन्न करने पर केंद्रित रहते हुए, फ्लिपकार्ट ने इकोसिस्टम में हजारों नौकरियाँ सृजित की हैं और उद्यमियों तथा एमएसएमई की पीढ़ियों को सशक्त बनाया है। फ्लिपकार्ट ने कैश ऑन डिलीवरी, नो कॉस्ट ईएमआई, ईज़ी रिटर्न्स और यूपीआई जैसी सेवाओं की शुरुआत की है। ये ग्राहक-केंद्रित नवाचार सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं, साथ ही लाखों भारतीयों के लिए ऑनलाइन खरीदारी को अधिक सुलभ और किफायती बनाते हैं।