विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश | 25 नवंबर 2025 — वॉलमार्ट वृध्दि ने अपने कार्यक्रम साझेदार आइडियाज़ टू इम्पैक्ट फ़ाउंडेशन के माध्यम से आंध्र प्रदेश सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं । यह सहयोग वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम के तहत आगामी तीन वर्षों में निःशुल्क प्रशिक्षण और व्यक्तिगत मेंटरशिप के माध्यम से राज्य के एमएसएमई इकोसिस्टम को सशक्त बनाने में सहायक होगा ।

विशाखापत्तनम में आयोजित CII पार्टनरशिप समिट 2025 के दौरान औपचारिक रूप से संपन्न हुआ यह एमओयू, 2028 तक अतिरिक्त 1,00,000 एमएसएमई को सशक्त बनाने के वॉलमार्ट वृध्दि के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंध्र प्रदेश भर में मास्टरक्लास और कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी, जिनका उद्देश्य एमएसएमई को आधुनिकीकरण, विस्तार और फ़्लिपकार्ट तथा वॉलमार्ट मार्केटप्लेस जैसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म तक अपनी पहुँच बढ़ाने के लिए आवश्यक टूल्स से लैस करना है ।

आंध्र प्रदेश सरकार की एपी एमएसएमई एवं उद्यमिता विकास नीति (2024–29) – ‘वन फ़ैमिली, वन एंटरप्रेन्योर’ के तहत एमएसएमई विकास को प्राथमिकता देने के विज़न से प्रेरित यह कार्यक्रम 2030 तक उद्यमशील परिवारों की संस्कृति विकसित करने के लक्ष्य के अनुरूप है ।

यह एमओयू रेशम और परिधान, खाद्य प्रसंस्करण (जिसमें काजू, कॉफी और मसाले शामिल हैं), आभूषण, कृत्रिम हीरे, पीतल शिल्प, कोयर, इंजीनियरिंग, हस्तशिल्प तथा लकड़ी के फ़र्नीचर जैसे प्राथमिक क्लस्टरों पर केंद्रित होगा । कार्यक्रम की शुरुआत विशाखापत्तनम, गुंटूर और कृष्णा जैसे ज़िलों से की जाएगी, जिसके बाद इसका विस्तार अनंतपुर, पूर्व एवं पश्चिम गोदावरी, नेल्लोर, कुरनूल, चित्तूर और प्रकाशम ज़िलों तक किया जाएगा ।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, माननीय श्री कोंडापल्ली श्रीनिवास ने कहा कि सुशासन और निवेशकों के अनुकूल वातावरण के चलते आंध्र प्रदेश तेज़ी से एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है । अपने समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों के बल पर राज्य कुशल कार्यबल, सशक्त एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र और प्रगतिशील नीतियाँ प्रदान करता है ।

उन्होंने आगे कहा कि 175 प्लग-एंड-प्ले एमएसएमई पार्क और रतन टाटा इनोवेशन हब जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएँ व्यवसायों को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से जोड़ने और विनिर्माण क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए नए अवसर सृजित कर रही हैं ।

वॉलमार्ट इंटरनेशनल में सप्लायर डेवलपमेंट और सोर्सिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, “आंध्र प्रदेश की जीवंत उद्यमशील भावना इसे एमएसएमई-आधारित विकास के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है । वॉलमार्ट वृध्दि के माध्यम से हम स्थानीय व्यवसायों को डिजिटल टूल्स, प्रशिक्षण और बाज़ार तक पहुँच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे प्रतिस्पर्धा कर सकें और सशक्त रूप से आगे बढ़ सकें । एमएसएमई का समर्थन करके हम मज़बूत समुदायों के निर्माण और दीर्घकालिक सफलता को मिलकर आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं .”

2019 में शुरू किया गया वॉलमार्ट वृध्दि एक सप्लायर डेवलपमेंट कार्यक्रम है, जिसे भारत के एमएसएमई को आधुनिकीकरण, विस्तार और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी व्यावसायिक आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है । यह कार्यक्रम वॉलमार्ट की वैश्विक सप्लाई चेन विशेषज्ञता और फ़्लिपकार्ट की देशव्यापी ई-कॉमर्स पहुँच को एक साथ लाता है । इसके माध्यम से एमएसएमई को वित्त, मार्केटिंग, कार्यबल प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण, मेंटरशिप और व्यावसायिक परामर्श उपलब्ध कराया जाता है ।

2019 में अपनी शुरुआत के बाद से, वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम अब तक भारत भर में 70,000 से अधिक एमएसएमई को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित कर चुका है ।

वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम के लाभ उठाने और विकास के अवसर प्राप्त करने के लिए एमएसएमई यहाँ पंजीकरण कर सकते हैं: https://retaillink.login.wal-mart.com/ जो विक्रेता वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री करना चाहते हैं, वे इस लिंक के ज़रिये पंजीकरण कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmart-marketplace

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व वाला और तकनीक-संचालित ओम्नीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—कभी भी और कहीं भी। हर सप्ताह लगभग 25.5 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,500 से अधिक स्टोर्स और अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2024 में 648 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें ।

About Ideas to Impact Foundation

Ideas to Impact (i2i) Foundation, implementation partner of Walmart Vriddhi, is a nonprofit committed to driving sustainable human development through innovative, community-focused solutions. i2i partners with governments, civil society, and corporates to create scalable programs that empower marginalized communities and support the Sustainable Development Goals. The Foundation’s work spans education, health, environment, and gender inclusion, focusing on building resilient, inclusive societies. Rooted in collaboration and transparency, i2i Foundation strives to create a lasting positive impact for a better future. Additional information about Ideas to Impact Foundation can be found by visiting:

i2ifoundation.org/about-i2i-foundation

For more information, Contact

wmintmediainquiry@wal-mart.com

Thank You

for subscribing to the Walmart Vriddhi newsletter!