राज्य के एमएसएमई इकोसिस्टम को गति देने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ किया गठजोड़

New-announcement-june 1

रतलाम, मध्य प्रदेश, 2 जुलाई, 2025: वॉलमार्ट वृद्धि ने अपने प्रोग्राम पार्टनर आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू्) पर हस्ताक्षर किया है। रतलाम, मध्य प्रदेश में 27 जून को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव के दौरान एमओयू को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई।

इस समझौते के तहत अगले तीन साल तक इच्छुक एवं चुनिंदा एमएसएमई को वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से निशुल्क ट्रेनिंग सपोर्ट प्रदान करते हुए राज्य के एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इस प्रोग्राम की प्रमुख पहल में स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग, सेमिनार और वर्कशॉप शामिल हैं, जिनकी मदद से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए एमएसएमई का कौशल विकास किया जाएगा, ग्राहकों तक उनकी पहुंच बढ़ाई जाएगी और ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों रिटेल चैनल्स पर बाजार तक पहुंच को सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार प्रोग्राम से जुड़े एमएसएमई को उनकी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगी।

2019 में लॉन्च की गई वॉलमार्ट वृद्धि पहल एक सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसे भारत के एमएसएमई सेक्टर को अपना आधुनिकीकरण करने, विस्तार करने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत वॉलमार्ट की ग्लोबल सप्लाई चेन की विशेषज्ञता और फ्लिपकार्ट की राष्ट्रव्यापी ई-कॉमर्स की पहुंच को साथ लाया गया है, जिससे एमएसएमई को निशुल्क ट्रेनिंग, मेंटरिंग और फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिजनेस एडवाइस मिलती है। अपनी लॉन्चिंग के बाद से वॉलमार्ट वृद्धि ने अब तक 70,000 से ज्यादा एमएसएमई को प्रशिक्षित किया है। अगले चरण में 2028 तक 1,00,000 अतिरिक्त एमएसएमई तक पहुंचने के लिए इस प्रोग्राम के तहत साझेदारियां की जा रही हैं।

वॉलमार्ट इंटरनेशनल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सप्लायर डेवलपमेंट, सोर्सिंग जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा,‘भारत का एमएसएमई सेक्टर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के मुहाने पर खड़ा है और इसी से यह तय होगा कि यह सेक्टर कैसे विकास करेगा, इनोवेट करेगा और ग्लोबल मार्केट से कनेक्ट करेगा। मध्य प्रदेश सरकार के साथ हमारी साझेदारी एमएसएमई को डिजिटल रूप से तैयार होने, प्रतिस्पर्धी बनने और दुनियाभर में अपनी पहुंच को बढ़ाने में सक्षम बनाने के विजन को रेखांकित करती है। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से हमारा लक्ष्य इन उद्यमियों को जरूरी बिजनेस स्किल, मार्केट एक्सेस और भारत व वैश्विक बाजार में आगे बढ़ने के लिए जरूरी रणनीतिक टूल्स प्रदान करते हुए सशक्त करना है। भविष्य में हम भारत में और भी रास्ते खुलने की उम्मीद कर रहे हैं।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा,‘एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह साझेदारी मध्य प्रदेश में छोटे कारोबारियों को डिजिटल होने, विस्तार करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में ज्यादा प्रभावी तरीके से प्रतिस्पर्धी बनने में सक्षम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है। फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के साझा इकोसिस्टम के माध्यम से हमें विश्वास है कि स्थानीय उद्यमियों को विकास के लिए जरूरी टूल्स, एक्सपोजर एवं सपोर्ट मिल सकेगा।

आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन के ट्रस्टी पारुल सोनी ने कहा,‘डिजिटल रूप से सक्षम बनाना, रणनीतिक कौशल विकास एवं मार्गदर्शन प्रदान करना और बाजार तक पहुंच को बढ़ाना, आज के समय में एमएसएमई के विकास के लिए जरूरी तीन स्तंभ हैं। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से हम उद्यमियों को ट्रेनिंग एवं पर्सनलाइज्ड गाइडेंस के माध्यम से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे वे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विस्तार कर सकें, वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें और समावेशी आर्थिक विकास को गति दे सकें।

मध्य प्रदेश और हरियाणा में अब तक हुई साझेदारियों को आगे बढ़ाते हुए वॉलमार्ट वृद्धि आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी एमओयू करने के लिए तैयार है, जिससे देशभर में एमएसएमई को सशक्त बनाया जा सके।

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व वाला और तकनीक-संचालित ओम्नीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—कभी भी और कहीं भी। हर सप्ताह लगभग 25.5 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,500 से अधिक स्टोर्स और अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2024 में 648 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें ।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के बारे में

फ्लिपकार्ट ग्रुप भारत की अग्रणी डिजिटल कॉमर्स कंपनियों में से एक है। इसमें फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, फ्लिपकार्ट हेल्थ+, और क्लियरट्रिप जैसी समूह कंपनियां शामिल हैं।

वर्ष 2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट ने लाखों विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भारत की डिजिटल कॉमर्स क्रांति में भाग लेने में सक्षम बनाया है। 500 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ, फ्लिपकार्ट का मार्केटप्लेस 80 से अधिक श्रेणियों में 150 मिलियन से अधिक उत्पाद पेश करता है। आज इस प्लेटफॉर्म पर 1.4 मिलियन से अधिक विक्रेता मौजूद हैं, जिनमें शॉप्सी विक्रेता भी शामिल हैं।
प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से मूल्य प्रदान कर प्रत्येक भारतीय को सशक्त और प्रसन्न करने पर केंद्रित रहते हुए, फ्लिपकार्ट ने इकोसिस्टम में हजारों नौकरियाँ सृजित की हैं और उद्यमियों तथा एमएसएमई की पीढ़ियों को सशक्त बनाया है। फ्लिपकार्ट ने कैश ऑन डिलीवरी, नो कॉस्ट ईएमआई, ईज़ी रिटर्न्स और यूपीआई जैसी सेवाओं की शुरुआत की है। ये ग्राहक-केंद्रित नवाचार सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं, साथ ही लाखों भारतीयों के लिए ऑनलाइन खरीदारी को अधिक सुलभ और किफायती बनाते हैं।

About Ideas to Impact Foundation

Ideas to Impact (i2i) Foundation, implementation partner of Walmart Vriddhi, is a nonprofit committed to driving sustainable human development through innovative, community-focused solutions. i2i partners with governments, civil society, and corporates to create scalable programs that empower marginalized communities and support the Sustainable Development Goals. The Foundation’s work spans education, health, environment, and gender inclusion, focusing on building resilient, inclusive societies. Rooted in collaboration and transparency, i2i Foundation strives to create lasting positive impact for a better future. Additional information about Ideas to Impact Foundation can be found by visiting:

i2ifoundation.org/about-i2i-foundation

For more information, Contact

wmintmediainquiry@wal-mart.com

वॉलमार्ट वृद्धि ने 2028 तक 1,00,000 अतिरिक्त एमएसएमई के विकास को गति देने के लिए की साझेदारी, अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच को भी मिलेगा विस्तार

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 2019 से अब तक इस प्रोग्राम के तहत 70,000 से ज्यादा एमएसएमई को प्रशिक्षित किया गया है और आगे भी वालमार्ट वृद्धि प्रोग्राम देशभर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को आधुनिकीकरण करने, कारोबार को विस्तार देने और विकास करने के लिए जरूरी बिजनेस टूल्स प्रदान करते हुए डिजिटल लर्निंग के माध्यम से सशक्त करेगा
  • इस प्रोग्राम के तहत एमएसएमई को डिजिटल टूल्स प्रदान किए जाएंगे, पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप का मौका मिलेगा और बाजार तक पहुंच प्रदान की जाएगी, जिससे उनके लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तार करना संभव होगा। इसके साथ-साथ सस्टेनेबल बिजनेस मॉडल्स को समर्थन प्रदान किया जाएगा और वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से दूसरे देशों में व्यापार करने में सक्षम बनाया जाएगा

नई दिल्ली एवं बेंटनविले, आर्क, 19 जून, 2025: वॉलमार्ट के सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम वॉलमार्ट वृद्धि ने अगले तीन साल में भारत में 1,00,000 अतिरिक्त एमएसएमई को सशक्त करने के लिए आइडियाज टु इम्पैक्ट (आई2आई) फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। ग्लोबल सप्लाई चेन में वॉलमार्ट की विशेषज्ञता की ताकत और भारत में फ्लिपकार्ट की ई-कॉमर्स क्षमताओं को साथ लाते हुए शुरू किया गया वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम ज्यादा से ज्यादा एमएसएमई को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा।

2019 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से वॉलमार्ट वृद्धि ने अब तक 70,000 से अधिक एमएसएमई को डिजिटल कॉमर्स तक पहुंच व पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप प्रदान करते हुए और रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से प्रशिक्षित किया है। बिजनेस मैनेजमेंट के महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट और पर्यावरण संरक्षण के मामले में एमएसएमई को प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल टूल्स का प्रयोग करते हुए यह प्रोग्राम उद्यमियों को सफल एवं सतत बिजनेस मॉडल स्थापित करने में सक्षम बनाता है। वॉलमार्ट वृद्धि से प्रशिक्षित उद्यमों ने इसके माध्यम से सालाना करीब 55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

इसका हिस्सा बनने वाले एमएसएमई को वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट और प्रोग्राम को क्रियान्वित करने वाले पार्टनर आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन द्वारा तैयार एप्रोच के जरिये सुगम पहुंच, विस्तार एवं प्रोग्राम मैनेजमेंट विशेषज्ञता से फायदा मिलता है। जमीनी स्तर पर काम कर रही टीमों, डिजिटल स्किलिंग टूल्स तक पहुंच, ऑनबोर्डिंग एवं पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप के माध्यम से यह प्रोग्राम अपने प्रतिभागियों को सशक्त करने के लिए एक हाई-इम्पैक्ट इंजन की तरह काम कर रहा है।

“वॉलमार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सप्लायर डेवलपमेंट जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, हम भारत के वाइब्रेंट इनोवेशन इकोसिस्टम और यहां के एमएसएमई की विकास की क्षमता से लगातार प्रेरित होते हैं। कई सूक्ष्म उद्यमों को विकास के लिए जरूरी जानकारी, टूल्स एवं बाजार तक पहुंच के मामले में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रोग्राम के जरिये महत्वपूर्ण बिजनेस स्किल एवं बाजार तक पहुंच के माध्यम से सशक्तीकरण ने इन उद्यमियों को अपने कारोबार को सतत तरीके से आगे बढ़ाने और भारत के आर्थिक विकास में योगदान देने में सक्षम बनने में मदद की है। “

” उन्होंने आगे कहा, हम वॉलमार्ट वृद्धि के अगले चरण में कदम रख रहे हैं और इस दिशा में बढ़ते हुए हम एमएसएमई को डिजिटल विकास, सस्टेनेबिलिटी एवं एक्सपोर्ट रेडिनेस के लिए नए टूल्स के माध्यम से सशक्त कर रहे हैं। यह सब सहयोग उन्हें पूरी तरह से निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। वॉलमार्ट सप्लायर एकेडमी के ई-लर्निंग मॉड्यूल एवं नई इकोसिस्टम पार्टनरशिप के माध्यम से हम कौशल विकास से आगे बढ़ते हुए कंपनियों को वॉलमार्ट मार्केटप्लेस एवं फ्लिपकार्ट के जरिये बिक्री करते हुए ऑनलाइन कारोबार करने में भी सक्षम बना रहे हैं। वॉलमार्ट में हमें भारत के छोटे कारोबारियों को बड़े, ज्यादा डिजिटल और पहले की तुलना में ज्यादा कनेक्टेड भविष्य के निर्माण में समर्थन प्रदान करने का गर्व है। “

जैसे-जैसे एमएसएमई अपने परिचालन को विस्तार देंगे, वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम वॉलमार्ट मार्केटप्लेस (Walmart.com) के माध्यम से देश के बाहर व्यापार में सक्षम बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार करने की उनकी महत्वाकांक्षा को पूरा करने में भी मदद करेगा। यह कंपनियों को सप्लाई चेन में इंटीग्रेट करने के लिए टूल्स प्रदान करेगा, जिनमें फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस, वॉलमार्ट मार्केटप्लेस या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के एसवीपी एवं चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा,‘फ्लिपकार्ट में डिजिटल कॉमर्स तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाते हुए और विकास के व्यापक अवसर प्रदान कराते हुए एमएसएमई को सशक्त करना हमारी अथक प्रतिबद्धता है। वॉलमार्ट वृद्धि जैसे रणनीतिक गठजोड़ के माध्यम से हम साथ मिलकर उद्यमियों को उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की डिजिटल इकोनॉमी में योगदान देने में सक्षम बना रहे हैं।’ 

प्रोग्राम की पहुंच एवं प्रभाव को व्यापक बनाने के प्रयास के तहत वॉलमार्ट समावेशी विकास को गति देने के लिए रणनीतिक भागीदारों के साथ मिलकर काम करेगी। प्रोग्राम के तहत ऑनबोर्डिंग में मदद करने और सफलता के लिए हरियाणा सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है और जल्द ही अन्य राज्यों के साथ भी एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा। भारत में वॉलमार्ट वृद्धि की सफलता को देखते हुए इसी तरह के सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम मेक्सिको (क्रिक कॉन वॉलमार्ट) और यूएस (ग्रोथ विद यूएस) में भी लॉन्च किए गए हैं।

वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए एमएसएमई https://www.walmartvriddhi.org/ पर रजिस्टर कर सकते हैं। वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अमेरिका में बिक्री की इच्छा रखने वाले सेलर्स इस लिंक के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/marketplace

उद्यमियों के लिए जानकारियों को और सरल बनाने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि वेबसाइट में अब एक कंसोलिडेटेड रिसोर्स प्लेटफॉर्म भी दिया गया है, जिससे छोटे कारोबारी वॉलमार्ट ग्रुप की कंपनियों व अन्य रिसोर्स की ऑफरिंग्स तक आसानी से पहुंच सकेंगे। एमएसएमई को फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के लिए ऑनबोर्डिंग लिंक, डोमेस्टिक पेमेंट सॉल्यूशन एवं छोटे उद्यमियों एवं कारीगरों को घरेलू एवं वैश्विक ई-कॉमर्स में कदम रखने में मदद के लिए वॉलमार्ट एवं फ्लिपकार्ट इकोसिस्टम में विशेष रूप से तैयार पहल तक पहुंच का लिंक भी यहां मिल सकेगा।

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व वाला और तकनीक-संचालित ओम्नीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—कभी भी और कहीं भी। हर सप्ताह लगभग 25.5 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,500 से अधिक स्टोर्स और अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2024 में 648 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें ।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के बारे में

फ्लिपकार्ट ग्रुप भारत की अग्रणी डिजिटल कॉमर्स कंपनियों में से एक है। इसमें फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, फ्लिपकार्ट हेल्थ+, और क्लियरट्रिप जैसी समूह कंपनियां शामिल हैं।

वर्ष 2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट ने लाखों विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भारत की डिजिटल कॉमर्स क्रांति में भाग लेने में सक्षम बनाया है। 500 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ, फ्लिपकार्ट का मार्केटप्लेस 80 से अधिक श्रेणियों में 150 मिलियन से अधिक उत्पाद पेश करता है। आज इस प्लेटफॉर्म पर 1.4 मिलियन से अधिक विक्रेता मौजूद हैं, जिनमें शॉप्सी विक्रेता भी शामिल हैं।
प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से मूल्य प्रदान कर प्रत्येक भारतीय को सशक्त और प्रसन्न करने पर केंद्रित रहते हुए, फ्लिपकार्ट ने इकोसिस्टम में हजारों नौकरियाँ सृजित की हैं और उद्यमियों तथा एमएसएमई की पीढ़ियों को सशक्त बनाया है। फ्लिपकार्ट ने कैश ऑन डिलीवरी, नो कॉस्ट ईएमआई, ईज़ी रिटर्न्स और यूपीआई जैसी सेवाओं की शुरुआत की है। ये ग्राहक-केंद्रित नवाचार सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं, साथ ही लाखों भारतीयों के लिए ऑनलाइन खरीदारी को अधिक सुलभ और किफायती बनाते हैं।

PhonePe मर्चेंट लेंडिंग

PhonePe लैंडिंग

PhonePe मर्चेंट लेंडिंग छोटे और सूक्ष्म व्यवसायों को भरोसेमंद लेंडिंग पार्टनर्स के ज़रिए ऋण उपलब्ध कराता है। यह प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल है और फोनपे बिजनेस ऐप के माध्यम से उपलब्ध है, जिसमें त्वरित अनुमोदन और प्रत्येक व्यवसाय की आवश्यकताओं के अनुकूल ऋण विकल्प हैं। भुगतान की प्रक्रिया आसान है — प्रतिदिन की सेटलमेंट से छोटे-छोटे दैनिक अमाउंट्स स्वतः कट जाते हैं। ज़मीन पर सहयोग के लिए समर्पित फील्ड टीम भी उपलब्ध रहती है। यह सेवा MSME को वह वित्तीय सहयोग देती है जिसकी उन्हें अपने व्यवसाय को आत्मविश्वास से बढ़ाने और संभालने के लिए ज़रूरत होती है।

PhonePe

PhonePe-लोगो-इमेज

PhonePe डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सॉल्यूशन्स प्रदान करता है, जिससे व्यवसायों को पेमेंट कलेक्ट करने, लेन-देन की पुष्टि करने और सेटलमेंट एवं रीकंसिलिएशन को सहज तरीके से प्रबंधित करने में आसानी होती है। PhonePe के मर्चेंट ऑफरिंग्स का उपयोग करके व्यवसाय नकदी पर निर्भरता कम कर सकते हैं, जिससे कैश हैंडलिंग की लागत और सुरक्षा जोखिम घटते हैं, साथ ही ग्राहकों को अधिक पेमेंट विकल्प मिलते हैं।

 

 

PhonePe स्मार्टस्पीकर

स्पीकर

PhonePe स्मार्टस्पीकर एक कॉम्पैक्ट ऑडियो डिवाइस है जो UPI पेमेंट पूरा होते ही 21 क्षेत्रीय भाषाओं में तुरंत वॉइस नोटिफिकेशन देता है, जिससे व्यापारियों को बार-बार मोबाइल चेक करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। 4G कनेक्टिविटी और फास्ट चार्जिंग से लैस यह डिवाइस कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी भरोसेमंद तरीके से काम करता है और डाउनटाइम को न्यूनतम रखता है।

PhonePe स्कैन ‘एन’ पे

स्कैनर

PhonePe स्कैन ‘एन’ पे व्यापारियों को QR कोड के ज़रिए डिजिटल पेमेंट्स स्वीकार करना आसान बनाता है। व्यापारियों को QR स्टिकर्स, स्टैंडीज़ या हैंगिंग डिस्प्ले मिलते हैं, जिन्हें ग्राहक किसी भी UPI ऐप से स्कैन कर सकते हैं। पेमेंट सीधे व्यापारी के बैंक खाते में जाता है और तुरंत पुष्टि मिलती है।

फोनपे पेमेंट गेटवे (PG)

फोनपे PG के साथ अपने भुगतान को सशक्त बनाएं

फोनपे पेमेंट गेटवे (PG) एक सुरक्षित और आसान समाधान है, जो ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने में मदद करता है। यह यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, तथा नेट बैंकिंग जैसे कई भुगतान विकल्पों को सपोर्ट करता है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को सुविधा मिलती है। व्यापारी रीयल-टाइम डैशबोर्ड के ज़रिए भुगतान को आसानी से ट्रैक और प्रबंधित कर सकते हैं। बिना किसी सेटअप शुल्क या छिपे हुए चार्ज के, यह ऑनलाइन बिक्री शुरू करने का किफायती तरीका है।

फ्लिपकार्ट

फ्लिपकार्ट लोगो

फ्लिपकार्ट – पूरे भारत में लाखों ग्राहकों तक पहुँच देकर फ्लिपकार्ट भारतीय कारोबारों को बढ़ने में सहायता करता है। आसान पंजीकरण, कम बाधाएँ और मूल्यवान व्यापारिक जानकारियाँ विक्रेताओं को आत्मविश्वास से शुरुआत और विकास का अवसर देती हैं। लॉजिस्टिक्स सहायता, सुरक्षित भुगतान और विक्रेता सुरक्षा नीतियों के साथ, फ्लिपकार्ट भारत में व्यवसाय विस्तार का विश्वसनीय ई-कॉमर्स माध्यम है।

 

फ्लिपकार्ट सेलर हब पर रजिस्टर करें यहाँ

सेल फ्रॉम इंडिया – वॉलमार्ट मार्केटप्लेस

भारत से बेचें – वॉलमार्ट मार्केटप्लेस img1

भारत से बेचें – वॉलमार्ट मार्केटप्लेस – वॉलमार्ट मार्केटप्लेस भारतीय व्यवसायों को अमेरिकी ग्राहकों तक पहुँचने में मदद करता है, जिससे वे अपने उत्पाद वॉलमार्ट.कॉम पर सूचीबद्ध कर सकते हैं। ऑनबोर्डिंग के दौरान समर्पित सहायता और सेल्स बढ़ाने के लिए इनसाइट्स व मार्केटिंग सॉल्यूशन्स तक पहुँच मिलती है । इस प्लेटफॉर्म की डिजिटल संरचना प्रदर्शन को ट्रैक करना और उत्पादों की दृश्यता बढ़ाना आसान बनाती है। MSME के लिए, वॉलमार्ट मार्केटप्लेस निर्यात की शुरुआत का एक माध्यम बन सकता है। स्टोरेज, पैकिंग और शिपिंग का काम वॉलमार्ट की फुलफिलमेंट नेटवर्क द्वारा संभालने से विक्रेता प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मार्केटिंग पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

मिंत्रा

मिंत्रा-लोगो

मिंत्रा – मिंत्रा पार्टनर पोर्टल एक वन‑स्टॉप प्लेटफॉर्म है जो फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्रांड्स को ऑनलाइन व्यापार को प्रबंधित करने और बढ़ाने में मदद करता है। यह कैटलॉग प्रबंधन, इन्वेंट्री ट्रैकिंग और ऑर्डर प्रोसेसिंग के लिए टूल्स प्रदान करता है, जो मिंत्रा की मजबूत सप्लाई चेन और फैशन इंडस्ट्री में सशक्त पोजिशनिंग से समर्थित हैं। ब्रांड्स को ट्रेंड्स और ग्राहकों की पसंद पर इनसाइट्स भी मिलती हैं, जिससे वे अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं।
मिंत्रा पर बिक्री शुरू करने के लिए यहाँ रजिस्टर करें ।

Thank You

for subscribing to the Walmart Vriddhi newsletter!