रतलाम, मध्य प्रदेश, 2 जुलाई, 2025: वॉलमार्ट वृद्धि ने अपने प्रोग्राम पार्टनर आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू्) पर हस्ताक्षर किया है। रतलाम, मध्य प्रदेश में 27 जून को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव के दौरान एमओयू को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई।
इस समझौते के तहत अगले तीन साल तक इच्छुक एवं चुनिंदा एमएसएमई को वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से निशुल्क ट्रेनिंग सपोर्ट प्रदान करते हुए राज्य के एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इस प्रोग्राम की प्रमुख पहल में स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग, सेमिनार और वर्कशॉप शामिल हैं, जिनकी मदद से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए एमएसएमई का कौशल विकास किया जाएगा, ग्राहकों तक उनकी पहुंच बढ़ाई जाएगी और ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों रिटेल चैनल्स पर बाजार तक पहुंच को सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार प्रोग्राम से जुड़े एमएसएमई को उनकी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगी।
2019 में लॉन्च की गई वॉलमार्ट वृद्धि पहल एक सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसे भारत के एमएसएमई सेक्टर को अपना आधुनिकीकरण करने, विस्तार करने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत वॉलमार्ट की ग्लोबल सप्लाई चेन की विशेषज्ञता और फ्लिपकार्ट की राष्ट्रव्यापी ई-कॉमर्स की पहुंच को साथ लाया गया है, जिससे एमएसएमई को निशुल्क ट्रेनिंग, मेंटरिंग और फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिजनेस एडवाइस मिलती है। अपनी लॉन्चिंग के बाद से वॉलमार्ट वृद्धि ने अब तक 70,000 से ज्यादा एमएसएमई को प्रशिक्षित किया है। अगले चरण में 2028 तक 1,00,000 अतिरिक्त एमएसएमई तक पहुंचने के लिए इस प्रोग्राम के तहत साझेदारियां की जा रही हैं।
वॉलमार्ट इंटरनेशनल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सप्लायर डेवलपमेंट, सोर्सिंग जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा,‘भारत का एमएसएमई सेक्टर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के मुहाने पर खड़ा है और इसी से यह तय होगा कि यह सेक्टर कैसे विकास करेगा, इनोवेट करेगा और ग्लोबल मार्केट से कनेक्ट करेगा। मध्य प्रदेश सरकार के साथ हमारी साझेदारी एमएसएमई को डिजिटल रूप से तैयार होने, प्रतिस्पर्धी बनने और दुनियाभर में अपनी पहुंच को बढ़ाने में सक्षम बनाने के विजन को रेखांकित करती है। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से हमारा लक्ष्य इन उद्यमियों को जरूरी बिजनेस स्किल, मार्केट एक्सेस और भारत व वैश्विक बाजार में आगे बढ़ने के लिए जरूरी रणनीतिक टूल्स प्रदान करते हुए सशक्त करना है। भविष्य में हम भारत में और भी रास्ते खुलने की उम्मीद कर रहे हैं। ‘
फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा,‘एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह साझेदारी मध्य प्रदेश में छोटे कारोबारियों को डिजिटल होने, विस्तार करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में ज्यादा प्रभावी तरीके से प्रतिस्पर्धी बनने में सक्षम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाती है। फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के साझा इकोसिस्टम के माध्यम से हमें विश्वास है कि स्थानीय उद्यमियों को विकास के लिए जरूरी टूल्स, एक्सपोजर एवं सपोर्ट मिल सकेगा। ‘
आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन के ट्रस्टी पारुल सोनी ने कहा,‘डिजिटल रूप से सक्षम बनाना, रणनीतिक कौशल विकास एवं मार्गदर्शन प्रदान करना और बाजार तक पहुंच को बढ़ाना, आज के समय में एमएसएमई के विकास के लिए जरूरी तीन स्तंभ हैं। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से हम उद्यमियों को ट्रेनिंग एवं पर्सनलाइज्ड गाइडेंस के माध्यम से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे वे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विस्तार कर सकें, वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें और समावेशी आर्थिक विकास को गति दे सकें। ‘
मध्य प्रदेश और हरियाणा में अब तक हुई साझेदारियों को आगे बढ़ाते हुए वॉलमार्ट वृद्धि आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी एमओयू करने के लिए तैयार है, जिससे देशभर में एमएसएमई को सशक्त बनाया जा सके।
वॉलमार्ट के बारे में
वॉलमार्ट इंक. (NYSE: WMT) एक लोगों के नेतृत्व वाला और तकनीक-संचालित ओम्नीचैनल रिटेलर है, जो लोगों को कम खर्च में बेहतर जीवन जीने में मदद करता है—चाहे वह स्टोर्स में हो, ऑनलाइन हो या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—कभी भी और कहीं भी। हर सप्ताह लगभग 25.5 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,500 से अधिक स्टोर्स और अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2024 में 648 अरब डॉलर के राजस्व के साथ, वॉलमार्ट दुनिया भर में लगभग 21 लाख कर्मचारियों को रोजगार देता है। वॉलमार्ट सततता, कॉर्पोरेट परोपकार और रोजगार के अवसरों के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें ।
फ्लिपकार्ट ग्रुप के बारे में
फ्लिपकार्ट ग्रुप भारत की अग्रणी डिजिटल कॉमर्स कंपनियों में से एक है। इसमें फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, फ्लिपकार्ट हेल्थ+, और क्लियरट्रिप जैसी समूह कंपनियां शामिल हैं।
वर्ष 2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट ने लाखों विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भारत की डिजिटल कॉमर्स क्रांति में भाग लेने में सक्षम बनाया है। 500 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ, फ्लिपकार्ट का मार्केटप्लेस 80 से अधिक श्रेणियों में 150 मिलियन से अधिक उत्पाद पेश करता है। आज इस प्लेटफॉर्म पर 1.4 मिलियन से अधिक विक्रेता मौजूद हैं, जिनमें शॉप्सी विक्रेता भी शामिल हैं।
प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से मूल्य प्रदान कर प्रत्येक भारतीय को सशक्त और प्रसन्न करने पर केंद्रित रहते हुए, फ्लिपकार्ट ने इकोसिस्टम में हजारों नौकरियाँ सृजित की हैं और उद्यमियों तथा एमएसएमई की पीढ़ियों को सशक्त बनाया है। फ्लिपकार्ट ने कैश ऑन डिलीवरी, नो कॉस्ट ईएमआई, ईज़ी रिटर्न्स और यूपीआई जैसी सेवाओं की शुरुआत की है। ये ग्राहक-केंद्रित नवाचार सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं, साथ ही लाखों भारतीयों के लिए ऑनलाइन खरीदारी को अधिक सुलभ और किफायती बनाते हैं।
About Ideas to Impact Foundation
Ideas to Impact (i2i) Foundation, implementation partner of Walmart Vriddhi, is a nonprofit committed to driving sustainable human development through innovative, community-focused solutions. i2i partners with governments, civil society, and corporates to create scalable programs that empower marginalized communities and support the Sustainable Development Goals. The Foundation’s work spans education, health, environment, and gender inclusion, focusing on building resilient, inclusive societies. Rooted in collaboration and transparency, i2i Foundation strives to create lasting positive impact for a better future. Additional information about Ideas to Impact Foundation can be found by visiting:
i2ifoundation.org/about-i2i-foundation